इलेक्शन

Third Phase Voting Turnout: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में पड़ा 65.68 प्रतिशत वोट, सबसे ज्यादा असम तो सबसे कम उत्तर प्रदेश में वोटिंग

Third Phase Voting Turnout: तीसरे चरण में असम में सबसे ज्यादा तो उत्तर प्रदेश में सबसे कम मतदान हुआ है।

Image

तीसरे चरण में कुल कितना मतदान हुआ

Photo : PTI

Third Phase Voting Turnout: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान प्रतिशत का डाटा चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार तीसरे चरण में 65.68 प्रतिशत मतदान हुआ है।

किस राज्य में कितना मतदान

तीसरे चरण में असम में सबसे ज्यादा तो उत्तर प्रदेश में सबसे कम मतदान हुआ है। वहीं बिहार में भी वोटिंग काफी कम दिख रही है। गुजरात में भी वोटिंग कई राज्यों की तुलना में काफी कम हुआ है।

क्रमांकराज्यसीटों की संख्यावोट प्रतिशत
1.असम485.45
2.बिहार559.15
3.छत्तीसगढ़771.98
4.दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव271.31
5.गोवा276.06
6.गुजरात2560.13
7.कर्नाटक1471.84
8.मध्य प्रदेश966.75
9.महाराष्ट्र1163.55
10.उत्तर प्रदेश1057.55
11.पश्चिम बंगाल477.53
Total11 (राज्य और केंद्र शासित प्रदेश)9365.68

93 सीटों पर तीसरे चरण में मतदान

आयोग ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि 66.89 प्रतिशत पुरुषों, 64.4 प्रतिशत महिलाओं और 25.2 प्रतिशत पंजीकृत ट्रासजेंडर ने मतदान किया। तीसरे चरण में 8.85 करोड़ पुरुषों और 8.39 करोड़ महिलाओं सहित 17.24 करोड़ नागरिक मतदान करने के योग्य थे। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 निर्वाचन क्षेत्र में मंगलवार को मतदान हुआ था। इस दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुई थीं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article