इलेक्शन

Kejriwal Road Show: जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल का रोड शो, जनता के सामने बताया अपना कसूर

Kejriwal Road Show: दिल्ली शराब नीति घोटाले में ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। केजरीवाल पिछले 50 दिनों तक हिरासत में रहने के बाद शनिवार शाम तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आए हैं।

Image

दिल्ली के महरौली में केजरीवाल का रोड शो

Photo : Twitter

Kejriwal Road Show: जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने महरौली में अपना पहला रोड शो किया। इस दौरान केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी थे।

केजरीवाल का कसूर

इस दौरान दिल्ली के सीएम ने अपना कसूर बताते हुए कहा कि "...जब उन्होंने मुझे गिरफ्तार किया, तो मैं सोच रहा था कि मेरी गलती क्या थी। मेरी गलती यह है कि मैंने दिल्ली के लोगों के लिए अच्छे स्कूल और अस्पताल बनाए। जब मैं तिहाड़ गया, तो उन्होंने मेरा इंसुलिन बंद कर दिया।"

इंडिया गठबंधन की होगी जीत- केजरीवाल

केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से बाहर आने के एक दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ दक्षिणी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अपना पहला रोड शो किया। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए केजरीवाल का यह पहला रोड शो था। इस दौरान केजरीवाल ने कहा- "यह एक ऐतिहासिक क्षण है। इतिहास करवट ले रहा है। यदि ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनी तो देश की दिशा और किस्मत बदल जायेगी। मैं अपनी पूरी ताकत से तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं। मुझे आपके समर्थन की जरूरत है। देश ने कभी किसी तानाशाह को स्वीकार नहीं किया और जनता ने उन्हें हटा दिया। मैं तानाशाही से लड़ने के लिए आपका समर्थन मांगने आया हूं। वे हर जगह सीट हार रहे हैं, चाहे वह कर्नाटक हो, हरियाणा हो। पंजाब में, वे कुछ भी नहीं जीतेंगे और यहां तक कि दिल्ली में भी सभी सात सीट पर ‘इंडिया’ गठबंधन जीत दर्ज करेगा।’’

सही राम पहलवान के समर्थन में रोड शो

बता दें कि रोड शो में आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान खुली छत वाले एक वाहन पर सवार केजरीवाल और मान ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। पार्टी के झंडे लिए हुए आप के स्वयंसेवकों ने दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार सही राम पहलवान के समर्थन में नारे लगाए।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article