इलेक्शन

Madhya Pradesh: CM की कुर्सी मिलने पर क्या बोले मोहन यादव? पत्नी, बहन और बेटे ने ऐसे जाहिर की खुशी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2023, 05:44 PM IST

MP New CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। सीएम की कुर्सी मिलने को लेकर उन्होंने कहा, "मैं केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को यह जो जवाबदारी दी है। आपके प्यार और सहयोग से मैं अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने का प्रयास करूंगा।"

Image

मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया।

Photo : Twitter

Mohan Yadav First Reaction: उज्जैन दक्षिण से भाजपा विधायक मोहन यादव मध्यप्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया गया। ओबीसी नेता यादव को शाम को भोपाल में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हुई बैठक में मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। उन्होंने मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आपके प्यार और सहयोग से मैं अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने का प्रयास करूंगा।

सीएम की कुर्सी मिलने पर क्या बोले मोहन?

मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मैं केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को यह जो जवाबदारी दी है। आपके प्यार और सहयोग से मैं अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने का प्रयास करूंगा।"

मोहन यादव की पत्नी ने जाहिर की खुशी

मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव की पत्नी ने कहा, "भगवान महाकाल का आशीर्वाद है, पार्टी का आशीर्वाद है। बहुत खुशी की बात है। उन्होंने संघर्ष भी बहुत किया है...निश्चित रूप से आज उसी संघर्ष का परिणाम मिला है।"

मोहन यादव की बहन और बेटे ने क्या कहा?

मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन ने कहा, "भगवान महाकाल का आशीर्वाद है, पार्टी का आशीर्वाद है। बहुत खुशी की बात है। उन्होंने संघर्ष भी बहुत किया है, निश्चित रूप से आज उसी संघर्ष का परिणाम मिला है।" वहीं मोहन यादव के बेटे ने कहा, 'बहुत खुशी हो रही है।'

शिवराज सिंह चौहान ने मोहन यादव को दी बधाई

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में नामित होने के बाद शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा नेताओं ने पार्टी नेता मोहन यादव को बधाई दी। बता दें, मोहन यादव निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत थे। हाल ही में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन के बूते भाजपा ने राज्य में अपनी सत्ता बरकरार रखी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article