इलेक्शन

मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार में कौन अमीर? जानिए दोनों की प्रॉपर्टी डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2024, 01:14 PM IST

Manoj Tiwar Vs Kanhaiya Kumar: मनोज तिवारी जहां 2019 का लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बने थे, तो जेएनयू की छात्र राजनीति से चर्चा में आए कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को बिहार की बेगूसराय सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। आइए जानते हैं दोनों नेताओं के पास कुल कितनी संपत्ति...

Image

मनोज तिवारी-कन्हैया कुमार

Photo : Times Now Digital

Manoj Tiwar Vs Kanhaiya Kumar: आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर मुकाबला काफी रोचक होने जा रहा है। इस सीट से भाजपा नेता मनोज तिवारी सांसद हैं, वह लगातार दो बार यहां से चुने गए हैं। अब कांग्रेस ने मनोज तिवारी के खिलाफ कन्हैया कुमार को टिकट देकर, एकतरफा मुकाबले को काफी रोचक बना दिया है।

मनोज तिवारी जहां 2019 का लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बने थे, तो जेएनयू की छात्र राजनीति से चर्चा में आए कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को बिहार की बेगूसराय सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। आइए जानते हैं मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार के पास कितनी प्रॉपर्टी है? और दोनों में कौन अमीर है...

कन्हैया कुमार के पास कितनी संपत्ति?

कन्हैया कुमार 2019 में कांग्रेस के टिकट पर बेगूसराय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वर्तमान में वह कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के प्रभारी हैं। 2019 में कन्हैया कुमार की ओर से दिए गए हलफनामे के अनुसार, उनके पास कुल 5,57,848 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। इसमें 3,57,848 रुपये की चल संपत्ति और 2,00,000 रुपये की अचल संपत्ति कन्हैया कुमार के पास है। कन्हैया कुमार के पास अपने नाम पर न तो कोई गाड़ी है और न ही किसी तरह की ज्वेलरी। उनके पिता किसान हैं, जबकि मां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। कन्हैया कुमार ने अपने हलफनामे में बताया था कि उनकी आमदनी का जरिया फ्रीलांस राइटिंग, गेस्ट लेक्चर और किताब की रॉयल्टी में मिलने वाली रकम को बताया था।

मनोज तिवारी कितने अमीर?

भोजपुरी गायक व भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में हलफनामा दायर किया था। इसमें उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 24,28,17,031 करोड़ रुपये बताई थी। इसमें बीजेपी नेता के पास 8,64,11,031 करोड़ की चल संपत्ति बताई थी, तो वहं 15,76,56,000 करोड़ की चल संपत्ति थी। मनोज तिवारी पर 1,36,18,755 करोड़ रुपये का कर्ज भी था। इसके अलावा मनोज तिवारी के पास तीन कृषि योग्य भूमि व मुंबई, दिल्ली और बनारस में घर भी है। तिवारी गाड़ियों के भी शौकीन हैं, उनके पास कुल 5 कारें हैं, जिनकी कीमत 54 लाख रुपये से ज्यादा थी। इसमें ऑडी, मर्सडीज, फॉर्च्यूनर, होंडा सिटी, इनोवा कारें शामिल हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article