इलेक्शन

Bhabanipur Result: बंगाल में भवानीपुर की जनता ने भी ममता को ठुकराया, सुवेंदु ने 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया

Bhabanipur Assembly Result: भवानीपुर की जनता ने भी ममता बनर्जी को ठुकरा दिया है वो इस सीट पर सुवेंदु के हाथों हार गईंं। इस सीट पर अधिकारी ने दीदी को 15 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी है।

Image

ममता बनर्जी सुवेंदु के हाथों 11 हजार वोटों से हार गईंं (फाइल फोटो)

Mamata Banerjee Lost Bhabanipur Seat: भवानीपुर की जनता (Bhabanipur Assembly Result) ने भी ममता बनर्जी को ठुकरा दिया है वो इस सीट पर सुवेंदु के हाथों से हार गईंं। यह सीट बनर्जी का सबसे सुरक्षित राजनीतिक गढ़ मानी जाती है, यहां पर दो प्रतिद्वंद्वियों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला। इस सीट से तीन बार की विधायक ममता बनर्जी, 2021 में नंदीग्राम में उन्हें हराने वाले सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ अपनी गढ़ को बचाने की कोशिश कर रही थीं, पर उन्हें हार हासिल हुई। इस सीट पर अधिकारी ने ममता दीदी को 15 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी है।

यहां से तीन बार की विधायक ममता बनर्जी का सीधा मुकाबला विपक्ष के नेता और भाजपा के दिग्गज नेता अधिकारी से था, जिन्होंने तृणमूल कांग्रेस छोड़कर 2021 में नंदीग्राम में ममता को हराकर सनसनी फैला दी थी।

ममता को हराने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कहा- 'सभी को बधाई। यह बंगाल की जनता की जीत है। यह मोदी जी की जीत है'

ममता 2021 में नंदीग्राम से लड़ीं और सुवेन्दु अधिकारी से हार गईं थीं

टीएमसी के लिए भबानीपुर को बरकरार रखना मुख्यमंत्री के अपने ही गढ़ में उनके अधिकार की रक्षा करने जैसा था पर ऐसा ना हो सका। बता दें कि ममता 2011 के उपचुनाव में जीती थीं, 2016 में जीतीं लेकिन 2021 में नंदीग्राम से लड़ीं और सुवेन्दु अधिकारी से हार गईं तो दोबारा भवानीपुर से बाई इलेक्शन लड़ीं और 58 हजार वोटों से जीती लेकिन इस बार शुभेंदु अधिकारी ममता को चुनौती देने भवानीपुर पहुंच गए।

भवानीपुर सीएम ममता का इलाका, यहीं उनका घर

आपको बता दें कि भवानीपुर में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी की टक्कर थी। लेकिन ये सीएम ममता का इलाका है; इसी इलाके में उनका घर है। पिछले तीन चुनाव इस सीट से जीत चुकी हैं। भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में 90 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने वोट डाले थे। यह एक रिकॉर्ड है। 2021 में यहां मतदान प्रतिशत 82 फीसदी था।

'घर की बेटी ममता...' TMC का नारा था

टीएमसी ने "घोरर मेये" (घर की बेटी) के भावनात्मक नारे को पुनर्जीवित किया था, और ममता बनर्जी को न सिर्फ मुख्यमंत्री के रूप में, बल्कि पड़ोस की अपनी दीदी के रूप में पेश किया, जिनका कालीघाट निवास इसी निर्वाचन क्षेत्र में स्थित है। मतदान सूचियों के एसआईआर के बाद मुकाबला और भी तीखा हो गया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article