इलेक्शन

मल्लिकार्जुन के बाद अब बेटे के 'जहरीले बोल', प्रियांक खड़गे ने PM मोदी को बताया 'नालायक बेटा'

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 1, 2023, 02:41 PM IST

Karnataka Assembly Election 2023: कलबुर्गी में प्रियांक ने सोमवार को कहा कि 'ऐसा नालायक बेटा होगा तो घर कैसे चलेगा। मोदी जब कलबुर्गी में आए थे, तब आपने कहा था कि आप लोग डरिए मत। बंजारा का एख बेटा में दिल्ली में बैठा है।' भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा कि कर्नाटक चुनाव कांग्रेस हार रही है। यह देखकर उसके नेता हताश हो गए हैं और इस तरह के बयान दे रहे हैं।

Priyank Kharge : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विवादित बयान पर अभी सियासी घमासान थमा नहीं था कि अब उनके बेटे ने पीएम के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है। खड़गे के बेटे प्रियांग खड़गे ने अब पीएम मोदी की तुलना 'नालायक बेटे' से की है। बता दें कि कुछ दिनों पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को 'जहरीला सांप' बताया जिसके बाद पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और फिर बाद में पीएम ने कांग्रेस पर पलटवार किया।

कलबुर्गी में प्रियांक ने दिया विवादित बयान

कलबुर्गी में प्रियांक ने सोमवार को कहा कि 'ऐसा नालायक बेटा होगा तो घर कैसे चलेगा। मोदी जब कलबुर्गी में आए थे, तब आपने कहा था कि आप लोग डरिए मत। बंजारा का एख बेटा में दिल्ली में बैठा है।' भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा कि कर्नाटक चुनाव कांग्रेस हार रही है। यह देखकर उसके नेता हताश हो गए हैं और इस तरह के बयान दे रहे हैं। पहले सोनिया गांधी हताशा में गईं। इसके बाद मल्लिकार्जुन हताशा में गए। इनको पता है कि अगले 20 सालों तक पीएम मोदी रहने वाले हैं। इनकी 'लूट-पाट' बंद है। इस हताशा में ये नीचे गिरते जा रहे हैं।

मोदी जहरीले सांप की तरह-मल्लिकार्जुन

गत 27 अप्रैल को गडग में एक चुनावी सभा के दौरान मल्लिकार्जुन ने कहा, ‘गलती मत कीजिए। मोदी जहरीले सांप की तरह हैं। अगर आप कहते हैं कि वह जहरीले नहीं हैं तो छूकर देखिए, पता चल जाएगा। अगर आप छूएंगे तो मर जाएंगे। अगर आपको लगता है कि नहीं, नहीं, यह जहर नहीं है, क्योंकि मोदी ने इसे दिया है, सज्जन प्रधानमंत्री ने दिया है तो इसे चाटकर देखिए। अगर आप इस जहर को चाटेंगे तो हमेशा के लिए सो जाएंगे।’ हालांकि, अपने बयान पर विवाद होने के खड़गे ने यू-टर्न ले लिया। उन्होंने कहा कि 'जहरीले सांप' का इस्तेमाल उन्होंने पीएम के लिए नहीं बल्कि भाजपा की विचारधारा के लिए किया।

कांग्रेस ने मुझे 91 बार अलग-अलग गालियां दीं-पीएम

खड़गे के इस बयान पर भाजपा हमलावर हो गई। केंद्रीय मंत्रियों सहित भाजपा के नेताओं ने खड़गे और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शनिवार को कर्नाटक के बीदर के हुमनाबाद में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 'कांग्रेस हर उस व्यक्ति से नफरत करती है जो सामान्य आदमी की बात करता है, जो उनके भ्रष्टाचार को सामने लाता है, जो उनकी स्वार्थ भरी राजनीति पर प्रहार करता है। इस चुनाव में भी कांग्रेस ने फिर से मुझे गालियां देने का काम शुरू कर दिया है। अब तक मुझे कांग्रेस के लोगों ने 91 बार अलग-अलग गालियां दी हैं।' पीएम ने कहा कि इसका जवाब कांग्रेस की जनता अपने वोट से देगी।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article