इलेक्शन

मध्य प्रदेश में फिर कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, ये दिग्गज विधायक हाथ में थामेगा 'कमल'

मुख्यमंत्री मोहन यादव की विजयपुर में होने वाली सभा में कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत बीजेपी की सदस्यता ले सकते हैं।

Image

रामनिवास रावत

BJP vs Congress: मध्य प्रदेश में आज फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और विजयपुर से कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव की विजयपुर में होने वाली सभा में रावत बीजेपी की सदस्यता ले सकते हैं।

विजयपुर सीट से 6 बार के विधायक

रामनिवास रावत विजयपुर सीट से 6 बार के विधायक हैं। वह कांग्रेस के टिकट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के खिलाफ लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। प्रदेश की राजनीति में दबदबा रखने वाले रामनिवास रावत ओबीसी वर्ग का बड़ा चेहरा हैं। वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। माना जा रहा है कि उनकी नाराजगी का मुख्य कारण कांग्रेस आलाकमान द्वारा लगातार अनदेखी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया जाना है।
Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article