इलेक्शन

Priya Dutt: शिंदे गुट में शामिल होगी संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त? कांग्रेस से दे सकती है इस्तीफा

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 18, 2024, 09:55 PM IST

Priya Dutt: प्रिया दत्त अपने पिता के निधन के बाद राजनीति में आई थी और बड़ी मार्जिन से जीत हासिल की थी। हालांकि पिछले दो लोकसभा चुनावों से वो लगातार हार रही हैं।

Image

कांग्रेस छोड़ सकती है प्रिया दत्त

Priya Dutt: मुंबई में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग सकता है। मिलिंद देवड़ा के बाद अब प्रिया दत्त कांग्रेस को अलविदा कह सकती है। खबर है कि प्रिया दत्त एकनाथ शिंदे की शिवसेना ज्वाइन कर सकती है। प्रिया दत्त बॉलीवुड अभिनेता स्वर्गीय सुनील दत्त की बेटी हैं, जो कांग्रेस के बड़े नेता रह चुके हैं और संजय दत्त की बहन हैं।

शिंदे गुट से मिलेगा टिकट?

प्रिया दत्त अपने पिता के निधन के बाद राजनीति में आई थी और बड़ी मार्जिन से जीत हासिल की थी। हालांकि पिछले दो लोकसभा चुनावों से वो लगातार हार रही हैं। इस बार हो सकता है कांग्रेस उन्हें टिकट भी न दें, क्योंकि वो सक्रिय भी कम ही रही हैं। इसलिए वो शिंदे गुट को ज्वाइन कर सकती है। कहा जा रहा है कि शिंदे गुट प्रिया दत्त को मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में भी उतार सकता है।

प्रिया दत्त का राजनीतिक सफर

पिता सुनील दत्त के निधन के बाद प्रिया दत्त 2005 में मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से 14वीं लोकसभा के लिए पहली बार चुनी गई थीं। जिसके बाद 2009 में मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में, वह भाजपा की पूनम महाजन से हार गईं थीं। प्रिया दत्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव भी रह चुकी हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article