इलेक्शन

PM मोदी को जिताने के लिए मुस्लिम महिलाओं ने लगवाई Modi-Yogi के नाम की मेहंदी, देखें Video

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के बीच उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी की जीत के लिए अपने हाथों पर मोदी-योगी के नाम की मेंहदी लगवाई।

Image

मुस्लिम महिलाओं ने लगवाई मोदी-योगी के नाम की मेंहदी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के तीन चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। इस बीच चौथे चरण का चुनाव प्रचार जोरों पर चल रहा है। ऐसे में PM मोदी की लोकप्रियता पूरे देश में साफ देखी जा सकती है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मुस्लिम महिलाओं ने PM मोदी के नाम की मेहंदी अपने हाथों पर लगवाई। साथ ही इस दौरान मुस्लिम महिलाओं ने बीजेपी सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ की। मुस्लिम महिलाओं ने अपने हाथों में अबकी बार 400 पार का नारा भी लिखवाया। मुस्लिम महिलाओं ने योगी के नाम की भी हाथों में मेहंदी लगाई है। मुस्लिम महिलाओं ने तीसरी बार मोदी के पीएम बनने की इच्छा भी जताई।

चुनाव में कांग्रेस ने झूठ की फैक्ट्री खोल ली है- पीएम मोदी

वहीं इस बीच महाराष्ट्र के नंदुरबार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी कि ये महा अघाड़ी, आरक्षण के महाबक्षण का महा अभियान चल रहा है। वहीं एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण की रक्षा के लिए मोदी आरक्षण के महारक्षण का महायज्ञ कर रहा है। लेकिन वे जवाब नहीं दे रहे हैं। मेरी चुनौती पर कांग्रेस की चुप्पी दर्शाती है कि उनके पास एक छिपा हुआ एजेंडा है।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस जानती है कि विकास के मामले में वे मोदी का मुकाबला नहीं कर सकते और इसलिए उन्होंने इस चुनाव में झूठ की फैक्ट्री खोल ली है...आरक्षण को लेकर कांग्रेस की हालत ऐसी है चोर मचाये शोर की तरह।

धर्म आधारित आरक्षण बाबासाहेब अम्बेडकर के सिद्धांत के खिलाफ है, यह संविधान बनाने वालों की पीठ में छुरा घोंपने जैसा है, यह एक ऐसा पाप है जिसे मापा नहीं जा सकता।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article