इलेक्शन

PM Modi Nomination: काशी कोतवाल से इजाजत लेकर नामांकन करेंगे PM Modi, 12 राज्यों के मुख्यमंत्री-20 केंद्रीय मंत्री रहेंगे मौजूद

PM Modi Nomination News and Updates in Hindi: वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने से पहले पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का पूजन करेंगे। वह करीब एक घंटे घाट पर ही रहेंगे। घाट से पीएम मोदी क्रूज पर सवार होकर नमो घाट जाएंगे और इसके बाद सीधे काल भैरव के दर्शन करेंगे। इसके बाद यहीं से रोड-शो करते हुए वह कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और नामांकन दाखिल करेंगे।

Image

पीएम मोदी आज करेंगे नामांकन

Photo : Twitter

PM Modi Nomination News and Updates: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी से तीसरी बार अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले उन्होंने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में इसी सीट से नामांकन किया था और भारी मतों से जीतकर संसद पहुंचे थे। पीएम मोदी के तीसरे टर्म के नामांकन को भव्य बनाने के लिए भाजपा की ओर से बड़ी तैयारियां की गई हैं। जानकारी के मुताबिक, नामांकन दाखिल करने से पहले पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का पूजन करेंगे। वह करीब एक घंटे घाट पर ही रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक, दशाश्वमेध घाट से पीएम मोदी क्रूज पर सवार होकर नमो घाट जाएंगे और इसके बाद सीधे काल भैरव के दर्शन करेंगे। इसके बाद यहीं से रोड-शो करते हुए वह कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और नामांकन दाखिल करेंगे। बताया गया हे कि पीएम मोदी करीब 11:30 बजे पुष्प नक्षत्र में नामांकन दाखिल करेंगे। यह नक्षत्र 11.30 से 12 बजे के बीच रहेगा।

12 राज्यों के मुख्यमंत्री, 20 केंद्रीय मंत्री रहेंगे

पीएम मोदी के नामांकन को भव्य बनाने के लिए नामांकन के दौरान NDA में शामिल जेडीयू नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार, लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, अपना दल की अनुप्रिया पटेल, रालोद अध्यक्ष सांसद जयंत चौधरी समेत दूसरे नेता भी शामिल होंगे। वहीं, भारतीय नजता पार्टी की ओर से भी जोरदार तैयारी की गई है। इसके तहत सीएम योगी आदित्यनाथ, पुष्कर सिंह धामी समेत 12 राज्यों के मुख्यमंत्री, 20 केंद्रीय मंत्री, यूपी सरकार के मंत्री और कई सांसद-विधायक भी नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कल किया था रोडशो

अपने नामांकन से एक दिन पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में रोडशो किया था। उन्होंने करीब 5 किलोमीटर लंबे रोडशो को खत्म करने में 4 घंटे लिए। पीएम मोदी के रोडशो में भारी भीड़ उमड़ी और पीएम मोदी ने भी जनता के प्रति अपना आभार प्रकट किया। इस दौरान शहनाई वादन, नृत्य व अन्य सांस्कृति कार्यक्रम भी जगह-जगह आयोजित किए गए।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article