इलेक्शन

Lok Sabha Election: गले में जूते की माला पहनकर दाखिल किया नामांकन, जानें कौन हैं अतुल गामोची

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2024, 03:56 PM IST

Lok Sabha Election 2024: क्या आपने कभी किसी नेता को जूते की माला पहनकर नामांकन दाखिल करते हुए देखा है? गुजरात के वडोदरा से रोचक वीडियो सामने आया है। वडोदरा से उम्मीदवार अतुल गामेची ने कहा कि अगर हम चुनाव जीतेंगे तो नागरिकों को सरकारी दफ्तरों का दबाव नहीं झेलना पड़ेगा।

Image

अतुल गामोची ने जूते की माला पहनकर दाखिल किया नामांकन।

Photo : Times Now Digital

Election News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो चुकी है। तमाम पार्टियां और उम्मीदवार चुनाव में जीत हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। अनोखे अंदाज में प्रचार का सिलसिला तो आपने खूब देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी नेता को जूते की माला पहनकर नामांकन दाखिल करते हुए देखा है? गुजरात के वडोदरा से बड़ा रोचक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक प्रत्याशी ने अनोखे अंदाज में नामांकन दाखिल किया है।

जूते की माला पहनकर दाखिल किया नामांकन पत्र

एक अनोखा प्रत्याशी कलेक्टर कार्यालय नामांकन के लिए पहुंचा। प्रत्याशी ने गले में फूलों की जगह जूते-चप्पलों का हार पहना हुआ था। सामाजिक कार्यकर्ता अतुल गामेची ने अनोखे अंदाज में अपनी उम्मीदवारी पेश की। अतुल गामेची का कहना है कि सरकारी दफ्तर की भागदौड़ में आम आदमी के जूते घिस जाते हैं।

नागरिकों को नहीं झेलना पड़ेगा दबाव- अतुल गामोची

अतुल गामेची ने कहा कि अगर हम चुनाव जीतेंगे तो नागरिकों को सरकारी दफ्तरों का दबाव नहीं झेलना पड़ेगा। अहमदाबाद और सूरत के बीच आने वाले वडोदरा का विकास दम घुटने जैसा है। उन्होंने कहा कि हम चुनाव जीतेंगे और वडोदरा की आवाज दिल्ली तक ले जाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article