इलेक्शन

Lok Sabha Election Result 2024: नतीजों पर बोले शरद पवार, नई और बेहतर दिशा की ओर बढ़ रहा देश

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे जारी हो रहे हैं। अभी तक जो परिणाम सामने आए हैं उसमें I.N.D.I गठबंधन को 230 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं। इन नतीजों के बाद विपक्षी खेमे के बड़े नेता शरद पवार ने कहा कि देश एक नई और बेहतर दिशा की ओर बढ़ रहा है। महाविकास आघाडी देश में बदलाव लाने का प्रयास करेगा।

Image

Sharad Pawar

Sharad Pawar on Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे जारी हो रहे हैं। अभी तक जो परिणाम सामने आए हैं उसमें I.N.D.I गठबंधन को 230 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, सत्ताधारी एनडीए को 295 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। इन नतीजों से विपक्ष का चेहरा खिल गया है। नतीजों के बीच विपक्षी खेमे के बड़े नेता शरद पवार ने कहा कि देश एक नई और बेहतर दिशा की ओर बढ़ रहा है। महाविकास आघाडी देश में बदलाव लाने का प्रयास करेगा।

शरद पवार का कहना है कि देश एक नई और बेहतर दिशा की ओर बढ़ रहा है। मुझे खुशी है कि महाराष्ट्र ने रास्ता दिखाया है। जिस तरह से राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने काम किया और जिस तरह से उद्धव ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काम किया वह सराहनीय है। हम प्रयास करते हैं महाराष्ट्र में सबसे निचले स्तर के लोगों तक पहुंचेंगे। एमवीए (महाविकास आघाडी) देश में बदलाव लाने का प्रयास करेगा।

पवार ने शुरू की जोर आजमाइश

सूत्रों की मानें तो शरद पवार ने दो बड़े नेताओं को फोन किया है। पवार ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के साथ-साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजेडी) प्रमुख नवीन पटनायक से बात की है। माना जा रहा है कि केंद्र में सत्ताधारी दल बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं आता देख विपक्षी नेता सरकार बनाने की जुगत में जुट गए हैं।

शरद पवार ने नीतीश कुमार से की बात

शरद पवार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की है। सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव के नतीजे के रुझानों को देखते हुए शरद पवार ने नीतीश कुमार से बात की है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article