इलेक्शन

शाम 7 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे PM नरेंद्र मोदी, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, 05 जून को NDA की बड़ी बैठक

Lok Sabha Election Result 2024 Prime Minister Narendra Modi will go to BJP headquarters at 7 pm: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय जाएंगे और हर बार की तरह इस बार भी चुनाव नतीजे आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Image

PM Narendra Modi

Prime Minister Narendra Modi will go to BJP headquarters at 7 pm: आज लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ रहे हैं। कसभा चुनाव 2024 के नतीजों की तस्वीर अब धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगी है। अब तक के रिजल्ट के मुताबिक, एनडीए अभी 293 सीटों पर आगे है, जबकि इंडिया गठबंधन भी 230 सीटों पर आगे है। शाम तक नतीजे स्पष्ट हो जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से चुनाव मैदान में हैं। 25वें राउंड की काउंटिंग के बाद वह 1,45000 वोट से आगे चल रहे हैं।

इस बीच खबर आ रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय जाएंगे और हर बार की तरह इस बार भी चुनाव नतीजे आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं का जुटना शुरु हो चुका है। सुबह से ही यहां हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जुटे हैं और बीजेपी को मिली सीटों के लिए जश्न मना रहे हैं।

पीएम के संबोधन पर देश की नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज के संबोधन पर देश की नजर है। चुनाव की नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज क्या कहते हैं, इस पर हर किसी की नजर रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी हर बार देश या राज्य के नतीजे घोषित होने के बाद बीजेपी मुख्यालय जाते हैं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हैं। आज उनके भाषण में क्या खास रहेगा, उस पर देश की नजर है।

एनडीए की कल बैठक!

दिल्ली में कल एडीए की बैठक बुलाई गई है! जीतन राम मांझी ने अमित शाह से फोन पर बात की है। एनडीए की बैठक में जीतन राम मांझी को बुलाया गया गया है। बैठक कहां और कितने बजे होगी, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के रुझानों के बीच एनडीए में सहयोगी चंद्रबाबू नायडू से बात की है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article