इलेक्शन

लोकसभा चुनाव-2024 में 10 प्रतिशत से भी कम है महिला उम्मीदवारों संख्या, एडीआर ने साझा की रिपोर्ट

Lok Sabha Election 2024: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के अनुसार, इस बार के लोकसभा चुनाव में महिला प्रत्याशियों की संख्या 10 प्रतिशत से भी कम है।

Image

लोकसभा चुनाव में 10 प्रतिशत से भी कम है महिला उम्मीदवारों की संख्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Lok Sabha Election 2024: इस बार के लोकसभा चुनाव में महिला प्रत्याशियों की संख्या 10 प्रतिशत से भी कम है। चुनाव अधिकारों से जुड़े विषयों पर काम करने वाली एक संस्था ने अपने विश्लेषण में यह जानकारी साझा की। ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (ADR) के अनुसार उसने 8337 उम्मीदवारों का विश्लेषण किया जिनमें से महिलाएं केवल 797 हैं जो कि चुनाव के सात चरणों में मैदान में उतरे कुल उम्मीदवारों का मात्र 9.5 प्रतिशत है।

लोकसभा में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीट आरक्षित करने वाला महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बाद यह पहला चुनाव है। हालांकि, यह विधेयक अभी लागू नहीं हुआ है। पहले चरण के चुनाव के दौरान 1618 उम्मीदवारों में से केवल 135 महिलाएं थीं। बाद के चरणों में भी ऐसा ही जारी रहा।

सातवें चरण में केवल 95 महिलाएं उम्मीदवार

दूसरे चरण में भाग लेने वाले 1198 उम्मीदवारों में से 1192 के हलफनामों का विश्लेषण किया गया, जिनमें 100 से अधिक महिलाएं थीं। तीसरे चरण में 1352 उम्मीदवार थे, जिनमें महिलाओं की संख्या महज 123 थी। चौथे चरण में हिस्सा लेने वाले 1717 उम्मीदवारों में से 1710 के हलफनामों का विश्लेषण किया गया, जिनमें 170 महिलाएं थीं। पांचवें चरण में सबसे कम 695 उम्मीदवार थे जिनमें 82 महिलाएं थीं, जबकि छठे चरण के 869 उम्मीदवारों में से 866 के हलफनामों का विश्लेषण किया गया और इसमें 92 महिलाएं हैं। सातवें चरण के लिए 904 उम्मीदवार होंगे, जिनमें केवल 95 महिलाएं हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘जीसस एंड मैरी कॉलेज’ की प्रोफेसर डॉ. सुशीला रामास्वामी ने इस बात पर बल दिया है कि राजनीतिक दलों को महिलाओं की उम्मीदवारी को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को अधिक सक्रिय होना चाहिए था तथा अधिक महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारना चाहिए था। उन्होंने पार्टी के भीतर महिलाओं के लिए सीट आरक्षण की प्रभावशीलता पर प्रकाश डाला, जैसा कि ब्रिटेन की लेबर पार्टी में है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article