इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: फिर उमड़ा तेजस्वी यादव का नीतीश प्रेम, इन बातों के लिए CM को कर दिया आगाह

Lok Sabha Election 2024: बिहार में लोकसभा चुनाव-2024 के पहले चरण के मतदान के पहले तेजस्वी यादव के बयान से सभी हैरान हो रहे हैं। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के लिए अचानक नरम रुख अपना लिया है। उन्होंने नीतीश कुमार को कई बातों के लिए आगाह भी किया है साथ ही उनके स्वस्थ जीवन की मंगलकामना भी की।

Image

तेजस्वी यादव नीतीश कुमार को किया आगाह

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के पहले चरण के लिए मतदान होने में अब कुछ ही घंटे बाकी है, लेकिन बिहार में पहले सियासत का अलग-अलग रंग देखने को मिल रहा है। कौन नेता क्या बयान दे जाए, यह कहना अभी मुश्किल है। इसी क्रम में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार के लिए बयान सामने आया है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जी पर कुछ नहीं कहना चाहूंगा। वो आदरणीय हैं, सम्मानित हैं। मुझे उनसे सहानुभूति है।

पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके इर्द-गिर्द कुछ लोग गुमराह कर अपने व्यक्तिगत फायदे के लिये उनका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उन तक उनके दल एवं शासन-प्रशासन की ही सही बातें नहीं पहुंचती, विपक्ष की तो छोड़िए। उन्हें अभी इसका एहसास नहीं हो रहा लेकिन बाद में होगा। उनका दल और लोग भी पछताएंगे लेकिन तब तक चीजें हाथ से निकल चुकी होंगी। उन गिनती भर लोगों ने उनके साथ क्या-क्या किया है? उनको छल बल से कैसे भ्रमित किया, यह सब आगे लिखूंगा। अभी आलोचना करने का समय और परिस्थिति नहीं है। मैं हमेशा उनके साथ बेटे की तरह खड़ा रहा। मैं उनके स्वस्थ जीवन की मंगलकामना करता हूँ।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article