इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में गरजे PM मोदी, कहा- कांग्रेस कर रही तुष्टिकरण की राजनीति, दूसरे चरण का मतदान खत्म होने तक BJP 2-0 से आगे

Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आज पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद BJP 2-0 से आगे चल रही है।

Image

PM मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

Photo : Twitter

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के बीच अलग-अलग पार्टियों के स्टार प्रचारक लगातार चुनावी रैली कर रहे हैं और विरोधियों पर जमकर निशाना साध रहे हैं। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आज पीएम मोदी ने कहा कि कोल्हापुर महाराष्ट्र का फुटबॉल केंद्र है। यहां युवाओं के बीच फुटबॉल काफी लोकप्रिय है। पीएम मोदी ने कहा कि अगर मैं फुटबॉल की भाषा में बोलूं तो लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद भाजपा 2-0 से आगे हैं।

इस दौरान पीएम मोदी ने पीएम मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस और उसके दोस्तों को एहसास हुआ कि वे एनडीए के विकास के ट्रैक रिकॉर्ड का मुकाबला नहीं कर सकते, तो उन्होंने अपनी रणनीति बदल दी। वे राष्ट्र-विरोधी एजेंडे और तुष्टिकरण का उपयोग कर रहे हैं। अब कांग्रेस एजेंडा यह है कि वे कश्मीर में धारा 370 बहाल करेंगे...'।

वहीं बीते शुक्रवार को बिहार के चुनावी दौरे पर गए PM मोदी ने ईवीएम (EVM) को लेकर सुप्रीम कोर्ट से की गई टिप्पणी पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने कहा कि बैलेट पेपर को लूट-लूटकर राज करने वाले अब ईवीएम को बदनाम कर रहे हैं।

PM मोदी ने बिहार के अररिया में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि अररिया और सुपौल का ये स्नेह मेरे लिए बहुत बड़ी ऊर्जा है, बहुत बड़ी शक्ति है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके इस कर्ज को उतारने के लिए मैं और ज्यादा मेहनत करूंगा और तीसरे कार्यकाल में आपके हित में, देश के हित में और ज्यादा बड़े फैसले देश लेने वाला है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article