इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: उद्धव ठाकरे को झटका, पूर्व मंत्री बबनराव घोलप ने भी छोड़ा साथ, शिंदे गुट में हुए शामिल

Lok Sabha Election 2024: पूर्व मंत्री और उद्धव ठाकरे के करीबी बबनराव घोलप CM एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में हुए शामिल। उधर, कांग्रेस के बड़े नेताओं ने भी शिंदे गुट वाली शिवसेना ज्वाइन कर ली है। इनमें मिलिंद देवड़ा और गोविंदा जैसे बड़े नाम शामिल हैं

Image

बबनराव घोलप ने छोड़ा उद्धव ठाकरे का साथ

Photo : ANI

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे गुट को झटका देते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं शिवसेना (UBT) के उपनेता बबनराव घोलप शनिवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए। शिंदे ने कहा कि अगले दो दिन में राजस्थान के दो और विधायक पार्टी में शामिल होंगे। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में ज्यादा विस्तार से नहीं बताया।

पिछले माह राजस्थान के बयाना से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत शिवसेना में शामिल हो गई थीं। शिंदे ने राज्य के मंत्री दादा भुसे और महाराष्ट्र विधान परिषद की उपाध्यक्ष नीलम गोरे की मौजूदगी में घोलप का पार्टी में स्वागत किया। नासिक जिले से पांचवीं बार विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे घोलप के शिंदे खेमे में शामिल होने से उत्तर महाराष्ट्र में पार्टी की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। पूर्व विधायक संजय पवार भी शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुए।

बता दें, उद्धव गुट के अलावा कांग्रेस के बड़े नेताओं ने भी शिंदे गुट वाली शिवसेना ज्वाइन कर ली है। इनमें मिलिंद देवड़ा और गोविंदा जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जो कांग्रेस छोड़कर शिवसेना का दामन थाम चुके हैं। महाराष्ट्र में बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे भी फिर से पार्टी में वापसी का एलान कर चुके हैं। बीजेपी से शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी में गए एकनाथ खडसे ने कहा कि मैं बीजेपी में लौट रहा हूं। मैंने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से संपर्क किया और बीजेपी में लौटने की इच्छा जताई। मैं अगले सप्ताह दिल्ली में औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो जाऊंगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article