इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस पर फिर भड़के प्रमोद आचार्य, बोले- PM मोदी को कोसना राहुल गांधी का एजेंडा

Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024: पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सुबह उठते ही पीएम की आलोचना करना शुरू कर देते हैं। राहुल को पहले भारत के बारे में जानना चाहिए और फिर पीएम मोदी पर बोलना चाहिए।

Image

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर साधा निशाना।

Lok Sabha Polls- 2024: पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपनी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी का एकमात्र एजेंडा पीएम मोदी को बेबुनियाद रूप से कोसना है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि पीएम मोदी को बेवजह कोसना राहुल गांधी का एकसूत्री एजेंडा है।

राहुल को पहले भारत के बारे में जानना चाहिए-प्रमोद कृष्णम

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सुबह उठते ही पीएम की आलोचना करना शुरू कर देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सच्चाई यह है कि उन्हें भारत की संस्कृति और परंपराओं के बारे में कुछ भी पता नहीं है। उनका पालन-पोषण विदेशी संस्कृति में हुआ है। राहुल को पहले भारत के बारे में जानना चाहिए और फिर पीएम मोदी पर बोलना चाहिए।

इससे पहले दिन में, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी की भगवान द्वारा भेजे गए टिप्पणी को लेकर उनका मजाक उड़ाया और कहा कि पीएम मोदी को उनके परमात्मा (उनके भगवान) ने उद्योगपतियों गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की मदद करने के लिए भेजा है।

नरेंद्र मोदी जी बायोलॉजिकल नहीं हैं- राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जिस भगवान पर पीएम मोदी को भरोसा है, उसने उन्हें किसानों और मजदूरों की सेवा करने के लिए नहीं भेजा है। राहुल गांधी ने कहा कि बाकी सभी लोग बायोलॉजिकल हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी जी बायोलॉजिकल नहीं हैं। मोदी जी ऊपर से तपाक से आए हैं। उनको परमात्मा ने हिंदुस्तान भेजा है। उन्हें उनके परमात्मा ने अंबानी और अडानी की मदद करने के लिए भेजा है, लेकिन परमात्मा ने उन्हें किसानों, मजदूरों और गरीबों की मदद करने के लिए नहीं भेजा है। अगर परमात्मा ने उन्हें भेजा होता तो वे (परमात्मा) उनसे गरीबों और किसानों की मदद करने के लिए कहते। ये कैसे परमात्मा हैं? ये नरेंद्र मोदी जी वाले परमात्मा हैं।

बता दें, कांग्रेस नेता ने रैली में वादा किया कि वह अग्निपथ योजना को तोड़कर कूड़ेदान में फेंक देंगे। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर 1 जून को मतदान होगा। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article