इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: बिहार में आज जनसभा करेंगे PM मोदी, नवादा से INDI अलायंस पर साधेंगे निशाना; NDA के अन्य दल भी रहेंगे मौजूद

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 का आगाज बस होने ही वाला है। इससे पहले सभी पार्टियां अपने चुनाव प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। कांग्रेस से लेकर बीजेपी सभी मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने स्टार प्रचारकों को जनता के बीच भेजकर उन्हें लुभाने के लिए पूरी जान लगा रही है। इसी क्रम में आज बीजेपी के स्टार प्रचारक और देश के प्रधानमंत्री मोदी बिहार के नवादा से बिहार की जनता को संबोधित करेंगे।

Image

बिहार के नवादा में आज पीएम मोदी जनसभा को करेंगे संबोधित

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी जमुई के बाद अब आज नवादा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह बीजेपी उम्मीदवार विवेक ठाकुर के लिए वोट मांगेंगे। नवादा जनसभआ में भाजपा नेताओं के साथ-साथ एनडीए के अन्य घटक दलों के सदस्य भी शामिल होंगे। बता दें, बिहार में एक सप्ताह के अंदर पीएम मोदी की यह दूसरी चुनावी रैली है। इससे पहले 4 अप्रैल को बीजेपी के स्टार प्रचारक पीएम मोदी ने जमुई सीट से एनडीए के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। नवादा में पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लोकसभा चुनाव-2024 के पहले चरण 19 अप्रैल को गया, औरंगाबाद और जमुई के साथ नवादा लोकसभा क्षेत्र में मतदान होगा।

इसके पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी रहे गिरिराज सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया था। पीएम के दौरे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। नवादा की धरती पर दूसरी बार मोदी का आगमन होने वाला है। इस दौरान मोदी मगध को केंद्र की राजग सरकार की ओर से दी गई सुविधाओं एवं तरक्की के लिए किए गए प्रयास के बारे में विस्तार से बताएंगे। पीएम मोदी की सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी के अलावा लोजपा प्रमुख चिराग पासवान सभा को संबोधित करेंगे। उप मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी मंच पर उपस्थित रहेंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article