इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: NDA की सीट शेयरिंग में पशुपति पारस हुए आउट, नहीं मिली एक भी सीट; जल्द दे सकते है इस्तीफा

Lok Sabha Election 2024: BJP आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की 17 सीट, जनता दल (यूनाइटेड) 16 सीट और चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) पांच सीट पर चुनाव लड़ेगी। वहीं केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के नेतृत्व वाले गुट एक भी सीट नहीं मिली है। सूत्रों की माने तो केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस इस निर्णय से काफी नाराज है और जल्द ही मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे सकते हैं।

Image

बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर नाराज हुए पशुपति पारस

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की 17 सीट, जनता दल (यूनाइटेड) 16 सीट और चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) पांच सीट पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा महासचिव व बिहार मामलों के प्रभारी विनोद तावड़े ने यह घोषणा की। संवाददाता सम्मेलन में जद(यू) के महासचिव व राज्यसभा सदस्य संजय झा, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित गठबंधन के अन्य घटक दलों के नेता भी मौजूद थे।

बिहार में राजग के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर हुए समझौते के तहत, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाले हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक-एक सीट दी गई है। तावड़े के मुताबिक, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, अजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटनासाहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम से भाजपा के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर से जद(यू) के उम्मीदवार मैदान में होंगे। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के मुकिया पशुपति पारस के नेतृत्व वाले एलजेपी गुट के साथ सीट बंटवारे का कोई जिक्र नहीं किया गया। पशपति पारस के पास पांच सांसद हैं, लेकिन सीट एक भी नहीं मिली है।

समय ने आज न्याय किया- चिराग पासवान

इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि मेरे पिता ने हर बार पार्टी और परिवार को एक साथ रखा, मेरे चाचा उसी भूमिका में थे पिता के जाने के बाद आपने देखा ही जो पिता के पार्टी का सिंबल है वो आज भी फ्रीज है। व्यक्ति ही नहीं समय बलवान होता है। समय ने आज न्याय किया। मैं हर चुनौती के लिए तैयार हूं।

पशुपति पारस दे सकते है इस्तीफा

वहीं सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि बिहार एनडीए में गठबंधन में सीट ना मिलने से पशुपति पारस मोदी कैबिनेट से जल्दी ही इस्तीफा दे सकते है। सूत्रों के अनुसार, बिहार में सीट शेयरिंग में चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) को 5 लोकसभा मिलने से पशुपति नाराज हैं। पशुपति पारस इस बात से भी नाराज हैं कि सीट शेयरिंग की घोषणा से पहलें उनसें बात नहीं की गई।

जानकारी के लिए बता दें, रामविलास पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी 2020 में रामविलास पासवान के निधन के बाद दो हिस्सों में बंट गई थी। उनके भाई पशुपति पारस राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी(रालोजपा) और उनके बेटे चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का नेतृत्व करते हैं। दोनों भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article