इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: पहले चरण में आज जहां हो रही वोटिंग, जानिए वहां पिछली बार किसे मिली थी जीत

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 19, 2024, 03:49 PM IST

Lok Sabha Election 2024: ​2019 के लोकसभा चुनाव में इन 102 सीटों में से भाजपा ने 60 पर और कांग्रेस ने 65 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे। इस बार बीजेपी ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Image

आज हो रहा है पहले चरण का मतदान

Photo : PTI

Lok Sabha Election 2024: देश में आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान समेत देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पहले चरण के तहत 102 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। पहले चरण में अपना भाग्य आजमाने के लिए 1,600 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें से 134 महिला और 1,491 पुरुष उम्मीदवार मैदान में हैं। आज के मतदान का रिजल्ट तो 4 जून को आएगा, लेकिन क्या आपको पता है कि पिछली बार इन सीटों पर कौन जीता था।

पिछली बार किस पार्टी को कितनी सीटें मिली थीं

इन सीटों पर 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों पर गौर करें तो पता चलेगा कि इनमें से भाजपा ने 40, कांग्रेस ने 15 और द्रमुक ने 24 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 9 ऐसी सीटें हैं, जिन्हें कांग्रेस और भाजपा का किला माना जाता है। इन सीटों पर लगातार तीन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस या भाजपा ने जीत दर्ज की है। तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। भाजपा 2019 में इनमें से एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई थी। ऐसे में उसके लिए यहां की सीटों को अपने हिस्से में करना बड़ी चुनौती है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इन 102 सीटों में से 40 फीसदी के करीब सीटें भाजपा ने जबकि 15 फीसदी के करीब सीटें कांग्रेस ने अपने पाले में किया था। हालांकि, गठबंधन के लिहाज से इन लोकसभा चुनाव के नतीजों पर तब गौर करें तो एनडीए और इंडिया गठबंधन का शेयर उस चुनाव में कमोबेश बराबर ही था।

पार्टीलोकसभा सीट
भाजपा40
द्रमुक15
कांग्रेस24

ज्यादा सीटों पर लड़ रही बीजेपी

2019 के लोकसभा चुनाव में इन 102 सीटों में से भाजपा ने 60 पर और कांग्रेस ने 65 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे। ऐसे में इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जहां 102 में से ज्यादा सीटों पर 2019 की तुलना में उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं कांग्रेस ने पिछले चुनाव के मुकाबले कम सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

पिछली बार कई सीटों पर करीबी था मुकाबला

इन 102 सीटों में 53 ऐसी सीटें हैं, जिन पर 2019 में जीत-हार का अंतर 20 प्रतिशत से भी कम वोटों का था। जबकि, 8 ऐसी सीटें थी, जिनमें उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर व सहारनपुर सीट, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप, नागालैंड, मिजोरम और तमिलनाडु शामिल हैं, जहां जीत-हार का अंतर 2 फीसदी से भी कम था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article