इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची, जानें मंडी से किसका नाम आया सामने

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों के लिए पर्यवेक्षकों की सूची जारी की।

Image

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव के लिए जारी की पर्यवेक्षकों की सूची

Photo : ANI

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के तीन लोकसभा क्षेत्रों के लिए पर्यवेक्षकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में संजय दत्त, अनीस अहमद और धीरज गुर्जर का नाम शामिल है। 14 अप्रैल को लिखे एक पत्र में, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से हिमाचल प्रदेश में निम्नलिखित लोकसभा क्षेत्रों के लिए पर्यवेक्षकों के रूप में निम्नलिखित नेताओं की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जो लोकसभा के लिए भी मैदान में हैं, ने कहा कि संजय दत्त मंडी में पार्टी के चुनावी मामलों की देखरेख करेंगे, जबकि अनीस अहमद हमीरपुर जबकि धीरज गुर्जर कांगड़ा के पर्यवेक्षक होंगे ।

हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीटें हैं- हमीरपुर , मंडी , शिमला और कांगड़ा। हिमाचल में कांग्रेस विधायकों की अयोग्यता के बाद खाली हुई छह विधानसभा सीटों के साथ-साथ चार लोकसभा सीटों के लिए मतदान 1 जून को और गिनती 4 जून को होगी। भाजपा ने 2019 में सभी चार लोकसभा सीटें जीतीं थी। मंडी संसदीय क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के परिवार का गढ़ माना जाता है। यह सीट वर्तमान में दिवंगत नेता की पत्नी प्रतिभा देवी सिंह के पास है। वह भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा की मृत्यु के बाद 2021 में उपचुनाव के बाद चुनी गईं थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article