इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: 'सनातन का अपमान कर हार की हताशा निकाल रही कांग्रेस': खरगे के राम-शिव वाले बयान पर बोले CM योगी

Lok Sabha Election 2024: खरगे के भगवान राम और भगवान शिव पर दिए बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पार्टी भारत की सनातन मान्यताओं का अपमान कर अपनी हार की हताशा निकाल रही है। सीएम योगी ने कहा कि उनका यह बयान बेहद निंदनीय है। कांग्रेस ने पार्टी के पतन का संकेत दिया है।

Image

हार की हताशा निकाल रही कांग्रेस- CM योगी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भगवान राम और भगवान शिव पर दिए बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पार्टी भारत की सनातन मान्यताओं का अपमान कर अपनी हार की हताशा निकाल रही है। एएनआई से बात करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'वे (कांग्रेस) भारत की सनातन आस्थाओं से खेलकर अपनी हार की निराशा निकाल रही है। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस भारत की आस्था का अपमान करने की कोशिश कर रही है। राम और शिव अलग नहीं हैं...भगवान राम ने स्वयं भगवान शिव की पूजा की थी। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं।

खरगे ने किया सनातन परंपरा का अपमान- सीएम योगी

सीएम योगी ने आगे कहा कि 'उनका यह बयान बेहद निंदनीय है। 'कांग्रेस ने पार्टी के पतन का संकेत दिया। भारत की सनातन परंपरा का अपमान करना... भारत की आस्था से खिलवाड़ करना। यही कांग्रेस का तरीका है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'कांग्रेस का पतन शुरू हो गया है...और मुझे उम्मीद है कि भगवान राम और भगवान शिव उन्हें कुछ सद्बुद्धि देंगे।' इससे पहले मंगलवार को स्व.कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह उम्मीदवार शिवकुमार डहरिया हैं। उनका नाम शिवकुमार है 'बराबर ये राम का मुकाबला कर सकता है क्योंकि ये शिव है। मैं भी मल्लिकार्जुन हूं। (मैं भी शिव हूं।)

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर फूट डालो और राज करो की नीति का भी आरोप लगाया। सीएम योगी ने कहा कि यह कांग्रेस अंग्रेजों की विरासत को आगे बढ़ा रही है...कांग्रेस ने जाति, धर्म, भाषा के नाम पर देश को बांटा है। उन्होंने पहले भी ऐसा किया है और भविष्य में भी ऐसा करेंगे।

यूपी सीएम ने कहा कि 'अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी इसने समाज को जाति के नाम पर बांटा है और फिर एससी, एसटी और ओबीसी का हक अल्पसंख्यकों को देने की कोशिश कर रही है। इसीलिए कांग्रेस अपनी हार की हताशा हिंदुओं की आस्था से खेलकर निकाल रही है। जानकारी के लिए बता दें, उत्तर प्रदेश में सभी 7 चरणों में मतदान हो रहा है और चुनाव के नतीजे 2 जून को घोषित किए जाएंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article