इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: असदुद्दीन औवेसी के खिलाफ कांग्रेस ने उतारा अपना प्रत्याशी, हैदराबाद से मोहम्मद वलीउल्लाह समीर को दिया टिकट

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने बुधवार शाम को अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में सबसे खास सीट हैदराबाद है, जहां से कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया है। इसके अलावा पार्टी ने खम्मम सीट से रामाश्याम रघुराम रेड्डी और करीमनगर वलीचला राजेंद्र राव को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया है।

Image

हैदराबाद से कांग्रेस ने मोहम्मद वलीउल्लाह समीर को दिया टिकट

Photo : Twitter

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने हैदराबाद से असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने मोहम्मद वलीउल्लाह समीर को हैदराबाद से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बता दें कि कांग्रेस ने अब तक कुल 308 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इस सीट पर मोहम्मद वलीउल्लाह समीर की सीधी लड़ाई ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी से होगी। ओवैसी इस सीट पर मौजूदा सांसद हैं।

खम्मम सीट से रामाश्याम रघुराम रेड्डी बने कांग्रेस प्रत्याशी

इसके अलावा पार्टी ने खम्मम सीट से रामाश्याम रघुराम रेड्डी और करीमनगर वलीचला राजेंद्र राव को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया है। मोहम्मद वलीउल्लाह समीर के नाम से पहले खबर थी कि सुप्रीम कोर्ट के वकील शाहनाज तबस्सुम को कांग्रेस असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ मैदान में उतारेगी। इसके अलावा, यह भी बताया गया था कि पार्टी के भीतर के वरिष्ठ मुस्लिम नेता भी उनके नाम से नाखुश थे, क्योंकि वह एक बाहरी थीं। इसी वजह से उनके नाम पर कांग्रेस ने अपनी मुहर नहीं लगाई।

बता दें कि हैदराबाद सीट से असदुद्दीन औवेसी ने अकबरुद्दीन ओवैसी को वैकल्पिक उम्मीदवार के तौर पर नामांकन कराया है। ऐसा इसलिए कि किन्हीं कारणों से अगर असदुद्दीन ओवैसी का नामांकन खारिज हो जाता है तो AIMIM के पास बैकअप के तौर पर अकबरुद्दीन ओवैसी का नामांकन रहेगा और पार्टी का एक उम्मीदवार चुनाव में बना रहेगा। यह पहली बार नहीं है जब AIMIM ने इस तरह की योजना अपनाई हो, इससे पहले राज्य के विधानसभा चुनावों में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था, जहां अकबरुद्दीन ओवैसी ने चंद्रायनगुट्टा से अपना नामांकन दाखिल किया था, और बाद में उनके बेटे नूर उद्दीन औवेसी ने भी नामांकन दाखिल कर दिया था। बाद में बेटे ने अपना नामांकन वापस ले लिया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article