इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस पर फिर बरसे CM योगी, कहा- जनता नहीं भूली इमरजेंसी

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि BJP अगर तीसरी बार सत्ता में आई तो संविधान को बदल देती। कांग्रेस के इन आरोपों पर CM योगी आदित्यनाथ ने उसे करारा जवाब दिया है। सीएम योगी ने कहा कि देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल का इतिहास बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का गला घोंटने का रहा है।

Image

सीएम योगी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’(इंडिया) के प्रमुख घटक कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल का इतिहास बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का गला घोंटने का रहा है। लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें मिलने पर भाजपा द्वारा संविधान बदलने के कांग्रेस के आरोप पर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि इससे बड़ा सफेद झूठ दूसरा नहीं हो सकता। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के दलों के इतिहास के बारे में हर व्‍यक्ति जानता है।

कांग्रेस का इतिहास संविधान का गला घोंटने का रहा है- सीएम योगी

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जोर देकर कहा कि 'कांग्रेस का इतिहास बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का गला घोंटने का रहा है। योगी ने कहा कि 1950 में देश का संविधान लागू हुआ और कांग्रेस ने लगातार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने का काम किया। कांग्रेस ने लगातार यह प्रयास किये कि वह संविधान को अपने तरीके से इस्तेमाल करें।

कांग्रेस को जनविरोधी करार देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का शासन जनता के लिए है, लेकिन कांग्रेस ने कभी यह प्रयास नहीं किया कि जनभावनाओं का सम्मान हो। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में देश में लागू आपातकाल की याद दिलाते हुए योगी ने कहा '...और 'इमरजेंसी' को देश की जनता आज भी कभी नहीं भूली। यह भी देश के संविधान का गला घोंटने जैसा है।' उन्होंने पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय में कांग्रेस के हर कार्य में समाजवादी पार्टी का समर्थन होने का आरोप लगाया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article