Deoria Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश के देवरिया के पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र पहुंंचे। सीएम योगी ने देवरिया संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। देवरिया के पथरदेवा मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं। सीएम योगी ने कहा कि कर्नाटक में OBC आरक्षण मुसलमानो को बांट दिया गया। रंगनाथ कमेटी बनाकर बांटने का प्रयास किया। विरोध पर सच्चर कमेटी बनाया।
कोई छेड़ेगा तो हम छोड़ेंगे नहीं- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि संविधान के साथ खिलवाड़ कर कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाया। कांग्रेस का भारत संविधान के विरुद्ध आचरण है। भाजपा ऐसा नहीं होने देगी। सीएम ने कहा कि भारत शरिया कानून से नहीं बल्कि संविधान से चलेगा। सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि
सपा कहती हैं राम मंदिर बेकार बना है। मंदिर के असली हकदार आप है। आपने ने कमल को वोट दिया। सीएम योगी ने कहा कि भारत दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था है। देश की सीमा सुरक्षित है। कोई छेड़ेगा तो हम छोड़ेंगे नहीं।
सीएम योगी ने कहा कि देश में हाईवे, एक्सप्रेस वे, एम्स, विश्वविद्यालयों का निर्माण हो रहा है। कोई सोचता भी नहीं था कि इतना विकास होगा। सीएम योगी ने कहा कि पहले देश में गरीब भूख से मरता था। आज सभी को राशन मिल रहा है। देश के 70 की उम्र से ऊपर के सभी लोगों को स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। होली और दीवाली में फ्री सिलेंडर भी मिलेगा। सुरक्षा, सम्मान और विकास यह मोदी राज में ही संभव है। सीएम योगी ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सपा का गठबंधन अनर्थकारी है। इनके शासन में आतंकवादी घटनाएं होती थी। सीएम योगी ने कहा कि इंडिया गठबंधन का नाम नया है लेकिन इनका काम पुराना है।
