इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: AAP के चुनाव प्रचार गीत पर मचा घमासान, चुनाव आयोग ने दिए बदलाव करने के आदेश, आतिशी ने केन्द्र पर जमकर साधा निशाना

Lok Sabha Election 2024: भारत चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी से अपने लोकसभा चुनाव के प्रचार गीत की सामग्री को संशोधित करने के लिए कहा है।

Image

आम आदमी पार्टी के मतदान गीत में चुनाव आयोग ने बदलाव करने के आदेश दिए

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Lok Sabha Election 2024: भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने आम आदमी पार्टी (AAP) को केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 और ECI दिशानिर्देशों के तहत निर्धारित विज्ञापन कोड के अनुसार अपने चुनाव अभियान गीत की सामग्री को संशोधित करने और संशोधन के बाद फिर से सबमिट करने के लिए कहा है। ईसीआई ने कहा कि वाक्यांश 'जेल के जवाब में हम वोट देंगे' में आक्रामक भीड़ द्वारा अरविंद केजरीवाल की तस्वीर लिए उन्हें सलाखों के पीछे दिखाया गया है, जो न्यायपालिका पर संदेह पैदा करता है। इसके अलावा, उक्त वाक्यांश विज्ञापन में कई बार दिखाई देता है जो ईसीआई दिशानिर्देशों और केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 के तहत निर्धारित कार्यक्रम और विज्ञापन कोड के नियम 6 (1\(जी) के प्रावधानों का उल्लंघन करता है।

आतिशी का BJP पर हमला

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि सबसे पहले BJP शासित केंद्र सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद एक फर्जी मामले में गिरफ्तार कर लिया, ताकि अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव में प्रचार न कर सकें। ऐसा सिर्फ तानाशाही सरकारों में होता है। तानाशाही सरकारों में विपक्षी पार्टियों को प्रचार करने से रोका जाता है। अतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के चुनावी गीत में कहीं भी भाजपा का जिक्र नहीं है। हमने तानाशाही से लड़ने की बात कही है। इस पर चुनाव आयोग कहता है कि यह रूलिंग पार्टी की आलोचना है।

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि अब तो चुनाव आयोग भी मान रहा है कि भाजपा तानाशाही कर रही है। तानाशाही के किसी विरोध को वह भाजपा का विरोध मान रही है। तानाशाही के किसी भी विरोध को वह प्रधानमंत्री मोदी की बात मान रहे हैं। बीजेपी वाले सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके तानाशाही करें तब चुनाव आयोग को दिक्कत नहीं होती है। लेकिन हम इसकी खिलाफत और जिक्र भी करें तो आयोग को इससे दिक्कत होती है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article