इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: प्रेमानंद महाराज से मिली BJP प्रत्याशी हेमा मालिनी, संत ने दी सीख; बोले- समाज को दीजिए समय, Video हुआ वायरल

Lok Sabha Election 2024: मथुरा से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार हेमा मालिनी स्वामी प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंची, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।

Image

प्रेमानंद महाराज से मिली हेमा मालिनी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार हेमा मालिनी स्वामी प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंची, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। हेमा मालिनी ने इस दौरान स्वामी प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया और उनसे बातचीत भी की। इस दौरान प्रेमानंद जी ने बीजेपी सांसद से कहा कि 'आप राधा रानी और श्री कृष्ण की अन्नय भक्त हैं।' प्रेमानंद जी महाराज ने उन्हें राधा रानी की चुनरी भी उड़ाई थी। तीसरी बार मथुरा से चुनाव लड़ रहीं हेमा मालिनी ने प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। महाराज ने भी उन्हें कई सुझाव भी दिए।

बता दें, हेमा मालिनी प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से अपनी जीत के लिए आशीर्वाद लेने पहुंची थी। इस दौरान प्रेमानंद महाराज ने हेमा मालिनी से कहा कि हमारे ब्रजमंडल की सेवा में आप हैं, आप हमारे प्रभु पर आश्रित हैं, आप भक्ति करती हैं, आपने तिलक भी लगा रखा है, जहां कर्तव्य की शिक्षा देने वाले सर्व लोक महेश्वर श्री कृष्ण हैं, वहां विजयश्री है।

प्रेमानंद महाराज ने हेमा मालिनी से कहा कि आप पर संतों का सानिध्य रहता ही है। भागवत चरणों का आश्रय है ही तो लौकिक विजय के पार आप आलौकिक विजय भी प्राप्त कर सकती हैं। संसार की विजय उनके चरण चूमती है जो भगवान के आश्रित रहते हैं। आप 10 वर्ष से विजय प्राप्त कर रहीं हैं, आगे के लिए भी आप उत्साह बनाए रखें। इस पर हेमा मालिनी ने कहा कि मैं आगे और अच्छा करूंगी....महाराज

प्रेमानंद महाराज ने हेमा मालिनी से कहा कि जिस तरह से आप मेरे से मिल रहीं हैं। इसी तरह से आपको संगोष्ठियां करनी चाहिए। इस तरह से समाज में मिले कि आप उनकी संरक्षक हैं। आप छोटी से छोटी सभाओं में जाएं। समाज के लोगों की मांगों को पूरा करने का प्रयास करें। हमें चिंता नहीं करनी चाहिए, हमें अपने कदम इतने पर ही नहीं रोकने हैं, हम और भी आगे बढ़ सकते हैं। समाज प्रियता बढ़ेगी तो हम आगे बढ़ेंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article