Lok Sabha Chunav 2024, Bhopal, MP Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक चुका है और सभी राजनीतिक दल उम्मीदवारों की सूची जारी करने में जुटे हैं। चुनाव जीतने के लिए नई रणनीति पर काम हो रहा है और पुराने हार-जीत के रिकॉर्ड को दुरुस्त करने की कवायद जारी है। आम चुनाव के लिहाज से 29 सीटों वाला मध्य प्रदेश बेहद अहम है। राजधानी भोपाल की हाई प्रोफाइल सीट पर इस बार भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाने जाना वाला भोपाल राजनीतिक दलों के लिए एक प्रमुख रणक्षेत्र के रूप में उभरा है।
2014 में आलोक संजर जीते
2014 के लोकसभा चुनाव में भोपाल सीट से भाजपा के आलोक संजर ने जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 714,178 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के पी सी शर्मा को 343,482 लाख वोट मिले थे। आप की रचना धींगरा तीसरे स्थान पर रही थीं और उन्हें 21,298 वोट मिले थे.
2019 में प्रज्ञा ठाकुर ने जीत की हासिल
2019 में भाजपा ने यहां से मौजूदा सांसद आलोक संजर का टिकट काट कर प्रज्ञा ठाकुर को मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को टिकट दिया था। पिछले 9 बार से यह सीट भाजपा के पास रही है। 1984 से पहले यह सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी। लेकिन, गैस त्रासदी के बाद हुए चुनाव में कांग्रेस इस सीट पर लोकसभा का चुनाव नहीं जीत पाई है। प्रज्ञा ठाकुर ने यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी। उनकी जीत से क्षेत्र में भाजपा का गढ़ मजबूत हुआ और पार्टी के मुखर हिंदुत्व एजेंडे पर जोर दिया गया। दिग्विजय सिंह की हार हर किसी के लिए चौंकाने वाली रही।
दिग्विजय हुए चित
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह चुनावी मैदान में एक प्रमुख दावेदार रहे हैं। अनुभवी राजनेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा सरकार के तीखा हमला बोलते रहे हैं। 2019 में उन्होंने सत्ता विरोधी भावना को भुनाने की पूरी कोशिश की थी। उनका अभियान ग्रामीण संकट, कृषि संकट और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर केंद्रित था। वहीं, भोपाल निर्वाचन क्षेत्र से सांसद के रूप में प्रज्ञा सिंह ठाकुर की जीत ने भाजपा की चुनावी रणनीति और अपने राष्ट्रवादी और हिंदुत्व एजेंडे के आधार पर समर्थन जुटाने की पार्टी की क्षमता को दर्शाया।
2019 में हुए लोकसभा चुनाव के परिणाम
| पार्टी | बीजेपी | पार्टी | कुल वोट |
| विजयी उम्मीदवार | प्रज्ञा सिंह ठाकुर | बीजेपी | 866482 |
| हारा उम्मीदवार | दिग्विजय सिंह | कांग्रेस | 501660 |
