इलेक्शन

Andhra Pradesh: पूर्वी गोदावरी में पुलिस ने जब्त किए 7 करोड़ रुपये, चुनाव आयोग करेगा जांच

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी में एक ट्रक से 7 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं।

Image

आंध्र प्रदेश में फिर मिला नोटों का अंबार

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव-2024 के बीच कैश मिलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब पूर्वी गोदावरी के नल्लाजेरला मंडल में एक मालवाहक वाहन से 7 करोड़ रुपये की नगदी बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक, नल्लाजेरला मंडल में एक मालवाहक वाहन में पैसे ले जाते समय एक ट्रक के साथ दुर्घटना हो गई और पैसे से भरे बक्से वाहन से नीचे गिर गए। 7 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी जब्त कर ली गई है और चुनाव आयोग के अधिकारियों को सौंपी जा रही है।

एनटीआर जिले में भी भारी मात्रा में मिला था कैश

बता दें, कुछ दिन पहले ही आंध्र प्रदेश एनटीआर जिला पुलिस ने जिले में एक चेक पोस्ट पर पाइप से भरी लॉरी से 8 करोड़ रुपये नकद जब्त किए थे। पुलिस ने मामले के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में भी लिया था। यह पैसा हैदराबाद से गुंटूर ले जाया जा रहा था। जग्गैयापेट सर्कल इंस्पेक्टर चंद्र शेखर ने कहा था कि एनटीआर जिला पुलिस ने एनटीआर जिले के गारिकापाडु चेक पोस्ट पर 8 करोड़ रुपये नकद जब्त किए है। यह पैसा एक अलग केबिन में पाइप से लदी लॉरी में पाया गया और दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

बता दें इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों का कैश बरामद किया था। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर के घर से ईडी ने भारी नकदी जब्त किया था। जानकारी के मुताबिक, लगभग 30 करोड़ रुपये का कैश बरामद किया गया था।

वहीं इससे पहले चुनाव आयोग ने बताया था कि 5 राज्यों में चुनाव के एलान के बाद से करीब 1760 करोड़ रुपये का कैश जब्त किया गया। यह 2018 में इन 5 राज्यों से मिले कैश का 7 गुना ज्यादा था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article