Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting Key Candidtes List: लोकसभा की 543 सीटों के लिए इस बार सात चरणों में मतदान हो रहा है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को 21 राज्यों की 102 सीटों पर हुआ। अब दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। दूसरे चरण में 13 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेश की 89 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पोलिंग पार्टियां बुधवार शाम से अपने मतदान केंद्रों की तरफ रवाना होने लगेंगी। इस चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर शाम पांच बजे थम जाएगा। 26 अप्रैल को असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर की अलग-अलग सीटों पर मतदान होगा। अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा और लोकसभा की सभी सीटों के चुनाव नतीजे 4 जून को आएंगे।
ये 89 सीटें 13 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में हैं। इन सीटों के लिए चुनाव आयोग को कुल 2,633 नामांकन मिले। चुनाव आयोग ने बताया है कि 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 1206 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आउटर मणिपुर संसदीय सीट पर चार उम्मीदवार भी हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान केंद्रों पर वोटिंग सुबह सात बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी। इस दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के भारी इंतजाम होंगे।
यह भी पढ़ें : दूसरे दौर में यूपी की इन 8 सीटों पर होगा मतदान
दूसरा चरण, मतदान की तारीख 26 अप्रैल, 13 राज्यों की 89 सीट
असम-Assam
| मंगलडोई-Mangaldoi |
| नौगांव-Nowgong |
| स्वॉयत्त जिला-Autonomous District |
| सिलचर -Silchar |
| करीमगंज -Karimganj |
बिहार - Bihar
| किशनगंज-Kishanganj |
| पूर्णिया-Purnia |
| कटिहार-Katihar |
| भागलपुर-Bhagalpur |
| बांका-Banka |
छत्तीसगढ़- Chhattisgarh
| महासमुंद-Mahasamund |
| कांकेर-Kanker |
| राजनंदगांव-Rajnandgaon |
कर्नाटक - Karnataka
| उडुपी -Udupi |
| चिकमागलुर-Chikmagalur |
| हासन-Hassan |
| दक्षिण कन्नड-Dakshina Kannada |
| चित्रदुर्ग-Chitradurga |
| तुमकुर-Tumkur |
| मंड्या-Mandya |
| मैसूर-Mysore |
| चामराजनगर-Chamarajanagar |
| बेंगलुरु ग्रामीण-Bangalore Rural |
| बेंगलुरु नॉर्थ-Bangalore North |
| बेंगलुरु सेंट्रल-Bangalore Central |
| बेंगलुरु साउथ-Bangalore South |
| चिकबल्लापुर-Chikkballapur |
| कोलार-Kolar |
केरल - Kerala
| कासरगोड-Kasaragod |
| कन्नूर-Kannur |
| वटाकरा-Vatakara |
| वायनाड-Wayanad |
| कोझिकोड-Kozhikode |
| मलाप्पुरम-Malappuram |
| पोन्नानी-Ponnani |
| पलक्कड़-Palakkad |
| अलातुर-Alathur (SC) |
| त्रिशूर-Thrissur |
| चलाकुडी-Chalakudy |
| एर्नाकुलम-Ernakulam |
| इडुक्की-Idukki |
| कोट्टयम-Kottayam |
| अलप्पुझा-Alappuzha |
| मवेलिकारा-Mavelikara |
| पतनमतित्ता-Pathanamthitta |
| कोल्लम-Kollam |
| अतिंगल-Attingal |
| तिरूवनंतपुरम-Thiruvananthapuram |
मध्य प्रदेश - Madhya Pradesh
| टीकमगढ़-Tikamgarh |
| दमोह-Damoh |
| खजुराहो-Khajuraho |
| सतना-Satna |
| रीवा-Rewa |
| नर्मदापुरम-Narmadapuram |
| बेतूल-Betul |
महाराष्ट्र - Maharashtra
| नांदेड़-Nanded |
| परभणी-Parbhani |
| हिंगोली-Hingoli |
| यवतमाल-वाशिम-Yavatmal-Washim |
| बुलढाणा-Buldhana |
| अकोला-Akola |
| अमरावती-Amravati |
| वर्धा-Wardha |
राजस्थान - Rajasthan
| बाड़मेर-Barmer |
| जोधपुर-Jodhpur |
| पाली-Pali |
| जालौर-Jalore |
| राजसमंद-Rajsamand |
| अजमेर-Ajmer |
| टोंक-सवाई माधोपुर-Tonk-Sawai Madhopur |
| भीलवाड़ा-Bhilwara |
| कोटा-Kota |
| चित्तौरगढ़-Chittorgarh |
| उदयपुर-Udaipur |
| झालवाड़-बारन-Jhalawar-Baran |
| बांसवाड़ा-Banswara |
पश्चिम बंगाल - West Bengal
| दार्जिलिंग-Darjeeling |
| रायगंज-Raiganj |
| बलूरघाट-Balurghat |
उत्तर प्रदेश -Uttar Pradesh
| बागपत-Baghpat |
| मेरठ-Meerut |
| अमरोहा-Amroha |
| गाजियाबाद-Ghaziabad |
| गौतमबुद्ध नगर-Gautam Buddha Nagar |
| बुलंदशहर-Bulandshahr |
| अलीगढ़-Aligarh |
| मथुरा-Mathura |
मणिपुर -Manipur
आउटर मणिपुर-Outer Manipurत्रिपुरा -Tripura
त्रिपुरा इस्ट-Tripura Eastजम्मू-कश्मीर Jammu and Kashmir
जम्मू-Jammuदूसरे चरण की हाई प्रोफाइल सीटें
वायनाड- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड सीट से उम्मीदवार हैं। केरल की सभी 20 सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। बीते लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी ने 4,31,770 मतों से चुनाव जीता था। इस सीट पर राहुल का मुकाबला कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की महिला प्रत्याशी एनी राजा से है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से पीआर कृष्णनकुट्टी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा से के. सुरेंद्रन चुनाव मैदान में हैं। वायनाड सीट पर पांच निर्दलीय समेत कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
राजनांदगांव-भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट दूसरे चरण की हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक है। यहां से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस ने टिकट दिया है। दुर्ग के रहने वाले बघेल की प्रतिष्ठा यहां पर दांव पर है। भूपेश के सामने भाजपा के संतोष पांडेय हैं। बसपा ने यहां देवलाल सिन्हा को अपना प्रत्याशी बनाया है। सात निर्दलीय समेत कुल 15 प्रत्याशी राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे हैं।मान्डया-एचडी कुमारस्वामी
कर्नाटक की मान्ड्या लोकसभा सीट पर पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी की साख दांव पर है। कुमारस्वामी की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) का लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन हैं। कांग्रेस ने उनके सामने वेंकटरमण गौड़ा को उतारा है। इस सीट पर सात निर्दलीय समेत कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं।तिरुअनंतपुरम-शशि थरूर
केरल की तिरुअनंतपुरम सीट की चर्चा भी पूरे देश में है। यहां से केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर से उनका मुकाबला है।जोधपुर-गजेंद्र सिंह शेखावत
26 अप्रैल को राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट पर भी वोटिंग है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत यहां से तीसरी बार चुनाव में उतरे हैं। बसपा से मंजू मेघवाल और कांग्रेस से करण सिंह उचियारड़ा की चुनौती शेखावत के सामने है। जोधपुर सीट पर छह निर्दलीय समेत कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं।कोटा-ओम बिरला
राजस्थान की कोटा लोकसभा सीट से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले वे 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव इस सीट से जीत चुके हैं। ओम बिरला के सामने कांग्रेस ने प्रहलाद गुंजल को टिकट दिया है। बसपा से धनराज यादव भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।गौतमबुद्ध नगर-महेश शर्मा
उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर सबकी निगाहें इस वजह से हैं कि यहां से केंद्रीय मंत्री रहे डॉ. महेश शर्मा तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) ने डॉ. महेंद्र सिंह नागर को टिकट दिया है। बसपा से राजेंद्र सिंह सोलंकी प्रत्याशी हैं। यहां से चार निर्दलीय समेत कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं।
