इलेक्शन

Lok Sabha Chunav 2024 3rd Phase Polling Date: 94 लोकसभा सीटें, 7 मई को वोटिंग... जानें तीसरे चरण में किस राज्य में कहां-कहां हैं चुनाव

Lok Sabha Chunav 2024 3rd Phase Polling Date Time, Sechdule, Tisre Chanran ki Polling kab Hogi: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले और दूसरे चरण का मतदान हो चुका है, अब तीसरे चरण के मतदान के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 7 चरणों में होने वाले चुनाव के तीसरे चरण में 94 सीटों पर वोटिंग होगी। सभी सियासी पार्टियां चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं।

Image

तीसरे चरण की वोटिंग से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बातें।

Photo : Times Now Digital

Lok Sabha Chunav 2024 3rd Phase Polling Date Time, Sechdule, Tisre Chanran ki Polling kab Hogi: तीसरे चरण में देश की 94 लोकसभा सीटों पर होने वाले मतदान के लिए सियासी सरगर्मी तेज हो चुकी है। इन सीटों पर 7 मई को मतदान होंगे और चार जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 12 राज्यों की 94 लोकसभा सीटों पर के लिए वोटिंग से पहले सभी सियासी पार्टियां अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। किन राज्यों की कितनी सीटों पर वोटिंग होनी है। किस राज्य की कितनी सीटें और कौन-कौन सी सीटों पर तीसरे फेज में उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा, आपको सबकुछ जानना चाहिए। तीसरे चरण के चुनाव से जुड़ा सारा गणित समझाते हैं।

तीसरे चरण में किस राज्य की कितनी सीटों पर वोटिंग? (Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting Constituency Statewise List)

संख्याराज्यलोकसभा सीटें
1असम4
2बिहार5
3छत्तीसगढ़7
4गोवा2
5गुजरात26
6कर्नाटक14
7मध्य प्रदेश8
8महाराष्ट्र11
9उत्तर प्रदेश10
10पश्चिम बंगाल4
11दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव2
12जम्मू और कश्मीर1

राज्य का नाम निर्वाचन क्षेत्र का नाम चरण तिथि

असम की इन 4 सीटों पर वोटिंग (Phase-3 Voting Constituency Name Assam)

  • कोकराझार
  • धुबरी
  • बारपेटा
  • गुवाहाटी

बिहार की इन 5 सीटों पर वोटिंग (Phase-3 Voting Constituency Name Bihar)

  • अररिया
  • झंझारपुर
  • खगड़िया
  • मधेपुरा
  • सुपौल

छत्तीसगढ़ की इन 7 सीटों पर वोटिंग (Phase-3 Voting Constituency Name Chhattisgarh)

  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • जांजगीर-चांपा
  • कोरबा
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • सरगुजा

गोवा की इन 2 सीटों पर वोटिंग (Phase-3 Voting Constituency Name Goa)

  • उत्तरी गोवा
  • दक्षिण गोवा

गुजरात की इन 26 सीटों पर वोटिंग (Phase-3 Voting Constituency Name Gujarat)

  • अहमदाबाद पूर्व
  • अहमदाबाद पश्चिम
  • अमरेली
  • आनंद
  • बनासकांठा
  • बारडोली
  • भरूच
  • भावनगर
  • छोटा उदयपुर
  • दाहोद
  • गांधीनगर
  • जामनगर
  • जूनागढ़
  • कच्छ
  • खेड़ा
  • महेसाणा
  • नवसारी
  • पंचमहल
  • पाटन
  • पोरबंदर
  • राजकोट
  • साबरकांठा
  • सूरत
  • सुरेंद्रनगर
  • वडोदरा
  • वलसाड

कर्नाटक की इन 14 सीटों पर वोटिंग (Phase-3 Voting Constituency Name Karnataka)

  • बागलकोट
  • बेलगाम
  • बेल्लारी
  • बीदर
  • बीजापुर
  • चिक्कोडी
  • दावणगेरे
  • धारवाड़
  • गुलबर्गा
  • हावेरी
  • कोप्पल
  • रायचूर
  • शिमोगा
  • उत्तर कन्नड़

मध्य प्रदेश की इन 8 सीटों पर वोटिंग (Phase-3 Voting Constituency Name Madhya Pradesh)

  • भिंड
  • भोपाल
  • गुना
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • राजगढ़
  • सागर
  • विदिशा

महाराष्ट्र की इन 11 सीटों पर वोटिंग (Phase-3 Voting Constituency Name Maharashtra)

  • बारामती
  • हातकणंगले
  • कोल्हापुर
  • लातूर
  • माधा
  • उस्मानाबाद
  • रायगढ़
  • रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग
  • सांगली
  • सतारा
  • सोलापुर

उत्तर प्रदेश की इन 10 सीटों पर वोटिंग (Phase-3 Voting Constituency Name Uttar Pradesh)

  • आगरा
  • आंवला
  • बदायूं
  • बरेली
  • एटा
  • फतेहपुर सीकरी
  • फिरोज़ाबाद
  • हाथरस
  • मैनपुरी
  • संभल

पश्चिम बंगाल की इन 4 सीटों पर वोटिंग (Phase-3 Voting Constituency Name West Bengal)

  • जंगीपुर
  • मालदाहा दक्षिण
  • मालदाहा उत्तर
  • मुर्शिदाबाद

जम्मू और कश्मीर की 1 सीट पर वोटिंग (Phase-3 Voting Constituency Name Jammu-Kashmir)

  • अनंतनाग

दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव की इन 2 सीटों पर वोटिंग (Phase-3 Voting Constituency Name Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu)

  • दादरा नगर हवेली दादरा एवं नगर हवेली
  • दमन और दीव दमन और दीव

पहले और दूसरे चरण के लिए हो चुकी है वोटिंग

लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को होनी है, जिसके लिए चुनाव प्रचार का सिलसिला जोरों पर है। पहले चरण में देशभर 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 13 राज्यों की 89 लोकसभा सीटों पर के लिए वोटिंग हुई। सभी पार्टियां ने अपनी-अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही हैं और एक-दूसरे पर जमकर प्रहार कर रही हैं।

बता दें, 543 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं। 7 मई को तीसरे चरण में 94 लोकसभा सीट पर चुनाव कराए जाएंगे। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। तीसरे चरण के लिए 12 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी हुआ था और 19 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए गए। 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच हुई और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 22 अप्रैल थी। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 17 जून को खत्म हो रहा है।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article