इलेक्शन

Loksabha Election: पूर्वी दिल्ली की 'सामान्य सीट' से 'दलित उम्मीदवार' कुलदीप कुमार उर्फ मोनू लोकसभा में AAP से ठोकेंगे ताल

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 27, 2024, 09:21 PM IST

AAP Loksabha Dalit Candidate 2024: आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए चार प्रत्‍याशी घोषि‍त क‍िए हैं इनमें से AAP ने पूर्वी दिल्ली से दलित उम्मीदवार कुलदीप कुमार को सामान्‍य सीट से उतारा है।

Image

AAP ने पूर्वी दिल्ली से दलित उम्मीदवार कुलदीप कुमार को सामान्‍य सीट से उतारा है

AAP Loksabha Dalit Candidate Kuldeep Kumar aka Monu: आम आदमी पार्टी (AAP)ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है गौर हो कि कांग्रेस पार्टी से दिल्ली की सात लोकसभा सीट पर गठबंधन के तहत 4 सीटें आप के खाते में आई हैं, उन्हीं 4 सीटों पर AAP ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, इसमें पूर्वी दिल्ली से दलित उम्मीदवार कुलदीप कुमार को सामान्‍य सीट से उतारा है।

दलित उम्मीदवार कुलदीप कुमार उर्फ मोनू की बात करें तो बता दें कि कुलदीप कुमार अभी पूर्वी दिल्ली की कोंडली विधानसभा सीट से आम पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

कुलदीप कुमार को 2020 में AAP ने विधानसभा का चुनाव लड़ाया

कुलदीप कुमार को साल 2020 में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा का चुनाव लड़ाया उसके बाद अब पूर्वी दिल्ली से आप ने अब उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारा है। इससे पहले कुलदीप कुमार के राजनीतिक करियर की बात करें तो वो विधायक बनने से पहले पार्षद थे और फिर MLA बने।

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा- पूर्वी दिल्ली जनरल केटेगरी की सीट है। यहाँ से हमने SC समाज के कुलदीप कुमार को टिकट दिया है। कोई पार्टी जनरल सीट से SC समाज को टिकट नहीं देती। बाबा साहिब के सपने को केवल 'आप' पूरा कर रही है। कुलदीप कुमार एक सफ़ाई कर्मचारी के बेटे हैं, बेहद ग़रीब परिवार से आते हैं। अभी वे कोंडली विधानसभा से MLA हैं। आप सभी का आशीर्वाद चाहिए।

'दिल्ली की इस सामान्‍य सीट से दल‍ित प्रत्याशी'

वहीं आम आदमी पार्टी के द‍िल्‍ली संयोजक और कैब‍िनेट मंत्री गोपाल राय का कहना है क‍ि पूर्वी लोकसभा सीट जनरल सीट है, जहां से कोंडली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार जो दलित समुदाय से आते हैं उनको लड़ाने का फैसला किया है, उन्होंने आगे कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला है, शायद दिल्ली में पहली बार सामान्‍य सीट पर इस तरह का कदम कोई पार्टी ने उठाया हो।

कोरोना काल में खासी सुर्खियों में आए थे AAP विधायक 'कुलदीप मोनू'

कोरोना काल के दौरान यानी आज से करीब तीन साल पहले उत्तरप्रदेश के हाथरस में आम आदमी पार्टी (AAP) के कोंडली विधायक कुलदीप कुमार के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी, विधायक पर आरोप है कि वह कोरोना पॉजिटिव होते हुए पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, जबकि वह हाल ही में कोरोना पॉजिटिव आए थे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article