इलेक्शन

Kondagaon Chhattisgarh Chunav Result 2023 : कोंडागांव सीट पर 19 हजार से अधिक वोटों से लता उसेंडी विजयी घोषित, मोहन मरकाम को दी पटखनी

Kondagaon Chhattisgarh Chunav Election Result 2023 - छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए 7 नवंबर को हुए चुनाव में मोहन मरकाम कोंडागांव सीट से चुनाव हार गए हैं।

Image

कोंडागांव सीट चुनाव परिणाम LIVE

Photo : Times Now Digital

छत्तीसगढ़ की निर्वाचन संख्या 83 कोंडागांव विधानसभा सीट हाई प्रोफाइल सीट में शामिल है। इस सीट के चुनाव नतीजों पर सबकी नजर लगी हुई है। इस सीट पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सिटिंग विधायक मोहन मरकाम और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी के बीच मुकाबला है।

क्रमांक प्रत्याशीपार्टी मत परिणाम
1मोहन मरकाम कांग्रेस0आगे
2लता उसेंडीभाजपा0पीछे
3

मरकाम और उसेंडी के बीच मुकाबला

मरकाम और उसेंडी के बीच यह चौथी बार मुकाबला है। 2008 में उसेंडी ने मरकाम को हराया था। इसके बाद के दो विधानसभा चुनावों 2013 और 2018 में मरकाम ने उसेंडी को हराया।

एसटी के लिए आरक्षित है सीट

2018 के विधानसभा चुनाव में मरकाम ने भाजपा प्रत्याशी लता उसेंडी को 1,796 वोटों से हराकर जीत हासिल की। मरकाम को कुल 61,582 वोट मिले थे, जो मतदान का 44.60 % था। जबकि, भाजपा की लता उसेंडी को 59,786 वोट प्राप्त हुए। यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। पिछले दो चुनावों में इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला था।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article