इलेक्शन

Wayanad News: बीजेपी ने की वायनाड में सुल्तान बाथेरी का नाम बदलकर गणपतिवट्टोम करने की मांग

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2024, 05:20 PM IST

केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन (Kerala BJP chief K Surendran) जिन्हें वायनाड (Wayanad) से मैदान में उतारा गया है, ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अगर वह इस सीट से चुने जाते हैं तो उनकी प्राथमिकता सुल्तान बाथरी शहर (Sultan Bathery City) का नाम बदलकर गणपति वट्टम (Ganapathi Vattam) करना होगा, सुल्तान बाथरी शहर मैसूर के शासक टीपू सुल्तान से जुड़ा हुआ है।

Image

के सुरेंद्रन बोले उनकी प्राथमिकता सुल्तान बाथरी शहर का नाम बदलकर गणपति वट्टम करना होगा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS

  • केरल बीजेपी प्रमुख ने वायनाड में सुल्तान बाथरी का नाम बदलने की मांग की
  • कहा-सुल्तान बाथरी शहर का नाम बदलकर गणपति वट्टम करना होगा
  • केरल के वायनाड में सुल्तान बाथरी शहर पूर्व मैसूर शासक टीपू सुल्तान से जुड़ा है

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वायनाड लोकसभा क्षेत्र में आने वाले सुल्तान बाथेरी शहर का नाम बदला जाना चाहिए क्योंकि दो दशक पहले केरल के मालाबार में मैसूर के पूर्व शासक टीपू सुल्तान के आक्रमण से पहले इसका नाम गणपतिवट्टोम था, सुल्तान बाथेरी शहर वायनाड लोकसभा क्षेत्र में आता है और इसका नाम टीपू सुल्तान के नाम पर पड़ा है।

यह मुद्दा भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने उठाया। सुरेंद्रन का वायनाड लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चुनावी मुकाबला है। इस सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की नेता और सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) की उम्मीदवार एनी राजा भी चुनाव मैदान में हैं।

चुनाव अभियान में टीपू सुल्तान के मालाबार पर आक्रमण का जिक्र

भाजपा नेता ने यहां के निकट थमरस्सेरी में संवाददाताओं से कहा, 'सुल्तान बाथेरी का असली नाम गणपतिवट्टोम है। इसलिए नाम बदला जाना जरूरी है।' भाजपा नेता ने अपने चुनाव अभियान के दौरान टीपू सुल्तान के मालाबार पर आक्रमण का जिक्र किया और आरोप लगाया कि कांग्रेस और एलडीएफ इसे सुल्तान बाथेरी के रूप में ही संदर्भित करना पसंद करते हैं।

'केरल में किसी जगह का नाम आक्रमणकारी के नाम पर क्यों रखा जाना चाहिए?'

सुरेंद्रन ने कहा, 'केरल में किसी जगह का नाम आक्रमणकारी के नाम पर क्यों रखा जाना चाहिए?'केरल के पर्यटन विभाग का कहना है कि सुल्तान बाथेरी को पहले गणपतिवट्टोम के नाम से जाना जाता था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article