इलेक्शन

Kerala Assembly Election : LDF मिनिस्टर्स, BJP और कांग्रेस उम्मीदवारों ने दाखिए किए नामांकन, भाजपा ने जारी की नई कैंडिडेट लिस्ट

Kerala Assembly Election 2026 : केरल विधानसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर (नेमोम), पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन (कझकूटम) और भाजपा के कई अन्य उम्मीदवारों ने राजस्थान एवं गुजरात जैसे पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करते समय राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा चंद्रशेखर और मुरलीधरन के साथ थे जबकि त्रिशूर से पार्टी की उम्मीदवार पद्मजा वेणुगोपाल के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल थे।

Image

केरल विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू

Kerala Assembly Election 2026 : केरल राज्य के मंत्रियों, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं ने आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। पी राजीव, वी शिवनकुट्टी, आर बिंदू और पी ए मोहम्मद रियास सहित राज्य के कई मंत्रियों के साथ-साथ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता के. के. शैलजा और कडाकम्पल्ली सुरेंद्रन ने वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की ओर से क्रमशः कलामस्सेरी, नेमोम, इरिंजलकुडा, बेपोर, पेरावुर और कझाकूटम निर्वाचन क्षेत्रों से अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं, ) भाजपा ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 11 उम्मीदवारों की एक नयी सूची जारी करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष करमना जयन को तिरुवनंतपुरम से मैदान में उतारा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर (नेमोम), पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन (कझकूटम) और भाजपा के कई अन्य उम्मीदवारों ने राजस्थान एवं गुजरात जैसे पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करते समय राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा चंद्रशेखर और मुरलीधरन के साथ थे जबकि त्रिशूर से पार्टी की उम्मीदवार पद्मजा वेणुगोपाल के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल थे।

कांग्रेस की ओर से केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) प्रमुख सनी जोसेफ, वरिष्ठ पार्टी नेता के. मुरलीधरन, अभिनेता रमेश पिशारोडी और पूर्व सांसद रम्या हरिदास ने क्रमशः पेरावुर, वट्टियूर्कवु, पलक्कड़ और चिरायिनकीझु विधानसभा सीट से दिन के दौरान अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

माकपा के पूर्व नेता जी. सुधाकरन ने अंबलपुझा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। सुधाकरन ने पार्टी छोड़ दी थी और अब संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) उनका समर्थन कर रहा है। विभिन्न दलों के कई नेताओं और उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले जनसभा की और रोड शो किया। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के अनुसार 19 मार्च से अब तक लगभग 362 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 मार्च है। केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए नौ अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा जबकि मतों की गिनती चार मई को होगी।

BJP ने तिरुवनंतपुरम से करमना जयन को उतारा, 11 उम्मीदवारों की आई नई लिस्ट

भाजपा ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की एक नयी सूची जारी करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष करमना जयन को तिरुवनंतपुरम से मैदान में उतारा है। नवीनतम सूची के साथ, भाजपा ने नौ अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए अब तक 97 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।जयन का मुकाबला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे अभिनेता सुधीर करमना और कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी (सीएमपी) एवं संयुक्त लोकतांत्रिक मार्चा (यूडीएफ) नेता सी पी जॉन से होगा।

एलडीएफ की सहयोगी पार्टी जनाधिपत्य केरल कांग्रेस (जेकेसी) के मौजूदा विधायक एंटनी राजू को सबूतों से छेड़छाड़ के एक मामले में मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने और सजा सुनाए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया। भाजपा की नयी सूची में एक और महत्वपूर्ण नाम व्यवसायी एस राजशेखरन नायर का है, जो नेय्याट्टिनकारा से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव में भी इसी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और माकपा नेता के. अनसलान तथा कांग्रेस नेता आर. सेल्वराज के बाद तीसरे स्थान पर रहे थे। इस बार उनका मुकाबला मौजूदा विधायक अनसलान और कांग्रेस उम्मीदवार एन सक्तन से होगा।

भाजपा ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित चिरायिनकीझू निर्वाचन क्षेत्र से बी एस अनूप और चदयामंगलम से आर एस अरुण राज को भी मैदान में उतारा है, जो कांग्रेस द्वारा टिकट न दिए जाने के बाद पार्टी में शामिल हुए थे। राजद छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हुए टीएन सुरेश कोवलम से चुनाव लड़ेंगे। अभिनेता विवेक गोपन अरुविक्कारा से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने 2021 में कोल्लम जिले के चावरा से चुनाव लड़ा था।

रवींद्रनाथ वकत्थानम पुथुप्पल्ली से चुनाव लड़ेंगे, जो कांग्रेस का गढ़ है और जहां पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे मौजूदा विधायक चांडी ओमन भी मैदान में हैं। भाजपा ने पीरुमाडे में वी रथीश, एससी-आरक्षित मवेलिककारा में अजिमोन, एससी-आरक्षित अडूर में पंडालम प्रतापन और चवारा में केआर राजेश को मैदान में उतारा है। ट्वेंटी20 और बीडीजेएस सहित राजग के अन्य सहयोगी दलों ने भी हाल ही में अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। भाजपा के प्रमुख नेताओं ने नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिया है। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 23 मार्च है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article