इलेक्शन

Kanpur Nagar Nigam Election 2023: कानपुर में लगातार चौथी बार बाजी मारेगी बीजेपी!

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 3, 2023, 12:59 PM IST

Kanpur Nagar Nigam Election 2023 BJP, SP, Congress Candidate List, Result Date, Voting Schedule: यूपी में नगर निकाय चुनावों के दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को होगी। इस दिन कानपुर नगर निगम में भी चुनाव होंगे।

Image

कानपुर नगर निकाय चुनाव लंबे समय से रहा है बीजेपी का दबदबा

Kanpur Nagar Nigam Election 2023 BJP, SP, Congress Candidate List, Result Date, Voting Schedule: यूपी में नगर निकाय चुनावों में सभी राजनीतिक पार्टियां पूरी ताकत झोंक दी है। कानपुर में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होंगे। 13 मई को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। कानपुर नगर निगम मेयर पद के लिए 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। पार्षद के लिए 851 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। कानपुर में मेयर पद के लिए बीजेपी लगातार चौथी बार कमर कस चुकी है। इस बार माना जा रहा है कि बीजेपी को सीधे कांग्रेस से टक्कर है।

कानपुर में अब तक कौन-कौन बने मेयर

1995 में सरला सिंह बीजेपी से मेयर बनी थीं। इसके बाद 2000 में कांग्रेस के अनिल शर्मा ने मेयर बने थे। वहीं 2006 से लगातार बीजेपी कानपुर में मेयर पद पर जीत दर्ज कर रही है। साल 2006 में बीजेपी के रवींद्र पाटनी ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद वर्ष 2012 में जगतवीर सिंह द्रोण मेयर बने थे। वहीं 2017 के निकाय चुनाव में प्रमिला पांडेय ने जीत दर्ज की थी।

नगर निगम, पालिका परिषद और पंचायत क्षेत्रों में बनाए गए कुल 562 मतदान केंद्रों बनाए गए हैं। मतगणना स्थल नौबस्ता गल्ला मंडी को बनाया गया है। मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम भी यहीं जमा की जाएंगी।

कानपुर नगर निगम चुनाव से जुड़ी खास बातें

कुल मतदाता- 22,87,490

महिला मतदाता - 10,67,414

पुरुष मतदाता- 12,20,998

मतदान केंद्र- 562

बूथों की संख्या- 1834

नगर निगम वार्डों की संख्या- 110

नगर निकाय, पालिका परिषद और पंचायत क्षेत्र के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने अति संवेदनशील मतदान केंद्रों को भी चिन्हित किया है। इन मतदान केंद्रों की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। अति संवेदनशील मतदान केंद्रों को वेब कैम के जरिये लगातार कंट्रोल रूम से मॉनीटर किया जाएगा।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article