इलेक्शन

Kannauj Lok Sabha Election Result 2024: कन्नौज से अखिलेश यादव जीते, भाजपा के सुब्रत पाठक हारे

Kannauj Lok Sabha Election Result 2024, Kannauj Lok Sabha Chunav Parinam 2024, Akhilesh Yadav VS Subrat Pathak (कन्नौज लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024) : यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट से अखिलेश यादव ने जीत दर्ज की। उन्होंने सुब्रत पाठक को हराया है।

Image

Kannauj Lok Sabha Election Result 2024: यहां देखें कन्नौज लोकसभा सीट के नतीजे

Kannauj Lok Sabha Election Result 2024, Kannauj Lok Sabha Chunav Parinam 2024 (कन्नौज लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024) LIVE: उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के सुब्रत पाठक को हराया है। बता दें अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने से यह सीट काफी चर्चा में थी।

Kannauj Lok Sabha Election Result 2024: बीजेपी या सपा कौन आगे?

उम्मीदवार (Candidate)पार्टी (Party)नतीजे (Result)
Subrat PathakBJP471370 (हारे)
Akhilesh Yadav SP642292 (जीते)
Imran Bin Zafar BSP
Irfan Ali IND-
Raj Katheria IND-
Purushottam Tiwari IND-

Kannauj Lok Sabha Election Result: कन्नौज से अखिलेश यादव आगे

कन्नौज लोकसभा सीट अखिलेश यादव करीब 17,746 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुब्रत पाठक 29,669 वोट से पीछे चल रहे हैं।

Kannauj Lok Sabha Election Result: उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट

बता दें कन्नौज उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रशासनिक जिला है। यह जिला 18 सितंबर 1997 को फर्रुखाबाद जिले से अलग कर बनाया गया था। साल 2011 की मतगणना के अनुसार इस जिले की जनसंख्या करीब 16 लाख से ज्यादा है। यहां कुल तीन विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसमें कन्नौज, तिरवा और छिबरामऊ शामिल है। इसके अलावा कानपुर देहात की रसूलाबाद और औरेया कन्नौज लोकसभी सीट का हिस्सा है।

Kannauj Election Result: 2019 में बीजेपी ने सपा को दी थी पटखनी

उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट को सपा का गढ़ माना जाता रहा है। लेकिन साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सुब्रत पाठन ने सपा के इस किले को ढहा दिया था। उन्होंने डिंपल यादव को हराते हुए करीब 5,63,987 वोट से जीत हासिल की थी। वहीं डिंपल यादव 5,50,734 वोट के साथ दूसरे नंबर पर थी। ऐसे में इस बार भी यहां कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article