Kangana Ranaut Net worth: बॉलीवुड क्वीन और भाजपा के टिकट पर हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ रही कंगना रनौत मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कंगना के नामंकन के अनुसार, उनके पास 91.5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। जिसमें 28.7 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 62.9 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।
बॉलीवुड क्वीन के हलफनामे के मुताबिक उनके पास 6.7 किलो सोने के जेवर हैं, 60 किलो चांदी है। कंगना रनौत के पास हीरे की ज्वेलरी है, जो लगभग 3 करोड़ की है। कंगना रनौत के पास लग्जरी गाड़ियां भी हैं। उनके पास एक बीएमडब्ल्यू है, जिसकी कीमत लगभग 98 लाख रूपये है। उनके पास एक मर्सिडीज बेंज भी है जो 58 लाख की है। इसके साथ ही वह मर्सिडीज मेबैक की भी मालकिन हैं और इस गाड़ी की कीमत लगभग 3.91 करोड़ है। कंगना के पास एक वेस्पा स्कूटर भी है, जिसकी कीमत 53 हजार रूपये है। जानकारी के लिए बता दें कि हलफनामे के अनुसार कंगना के पास 2 लाख कैश है और उनका बैंक बैलेंस 1.35 करोड़ का है। इसके साथ ही कंगना ने ये बताया है कि उनके ऊपर 17 करोड़ का कर्ज भी है।
जानकारी के अनुसार, कंगना रनौत के पास मुंबई, मनाली और चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी भी है। मुंबई में कंगना के तीन फ्लैट हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 16 करोड़ बताई गई है। मनाली में उनके पास एक बंगला है जो 15 करोड़ का है। कंगना ने बताया है कि साल 2022-23 में उनकी आय 4 करोड़ रुपये थी लेकिन उससे एक साल पहले, उन्होंने 12.3 करोड़ रुपये कमाये थे। कंगना ने अपने नाम 50 LIC पॉलिसी भी कराई है। हलफनामे में कंगना के खिलाफ 8 क्रिमिनल केस का भी जिक्र किया गया है।
