इलेक्शन

Kanakpura Karnataka Election Results 2023: कनकपुरा सीट पर मतगणना जारी, डीके शिवकुमार का मंत्री आर अशोक से मुकाबला

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2023, 09:13 AM IST

Kanakpura Karnataka Election Results 2023: 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के टिकट पर डीके शिवकुमार विजयी हुए। इस सीट पर उन्हें 127,552 वोट मिले। शिवकुमार ने 79,909 वोटों के अंतर से जेडी-एस उम्मीदवार नारायण गौड़ा को हराया। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार नंदिनी गौड़ा तीसरे स्थान पर रहीं। नंदिनी को 6,273 वोट मिले थे।

Image

डीके शिवकुमार का मुकाबला त्री आर अशोक से।

Photo : PTI

Kanakpura Karnataka Election Results 2023 : कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। शिवकुमार के खिलाफ भाजपा ने राजस्व मंत्री आर अशोक को मैदान में उतारा है। जबकि जेडीएस ने बी नागराजू को टिकट दिया है। इस सीट पर शिवकुमार का दबदबा रहा है। वह कनकपुरा सीट 2008, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में जीत चुके हैं। भाजपा को अभी तक इस सीट पर जीत नसीब नहीं हुई है। इस बार आर अशोक उन्हें कितनी बड़ी चुनौती दे पाते हैं यह देखने वाली बात होगी। कनकपुरा सीट पर मतगणना जारी है और इस सीट के रुझान आ रहे हैं।

कनकपुरा सीट पर कुल मतदाता 220,409 हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 109,894 है जबकि महिला वोटरों की संख्या 110,504 है। इस सीट पर 11 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

उम्मीदवार

आर अशोक -BJP

डीके शिवकुमार-Congress

बीआर रामचंद्र-JD-S

पुट्टाराजू गौड़ा -AAP

2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के टिकट पर डीके शिवकुमार विजयी हुए। इस सीट पर उन्हें 127,552 वोट मिले। शिवकुमार ने 79,909 वोटों के अंतर से जेडी-एस उम्मीदवार नारायण गौड़ा को हराया। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार नंदिनी गौड़ा तीसरे स्थान पर रहीं। नंदिनी को 6,273 वोट मिले थे।

जयराम रमेश ने जीत का दावा करते हुए कहा कि सभी एग्जिट पोल में दिखाया गया कि कांग्रेस पार्टी आगे है, किसी ने भी बीजेपी को बहुमत नहीं दिया। साथ ही जयराम रमेश ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार बताया है, उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा और कर्नाटक की जनता ने उन्हें नकार दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article