इलेक्शन

Jubilee Hills By-Election Result: जुबली हिल्स उपचुनाव में कांग्रेस के नवीन यादव ने हासिल की शानदार जीत, BRS के लिए बड़ा झटका

Jubilee Hills By-Election Result: जुबली हिल्स उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नवीन यादव ने BRS की प्रत्याशी मागंटी सुनीता को 24,000 से अधिक वोटों के बड़े अंतर से हराया है।

Image

जुबली हिल्स उपचुनाव में कांग्रेस के नवीन यादव को जीत (फोटो:canva)

जुबली हिल्स उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नवीन यादव ने BRS की प्रत्याशी मागंटी सुनीता को 24,000 से अधिक वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया है। इसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। बताते हैं कि जुबली हिल्स BRS का एक मजबूत और प्रतिष्ठित गढ़ माना जाता था। यह हार BRS के लिए एक बड़ा झटका है।

इस हाई-प्रोफाइल हैदराबाद विधानसभा सीट जुबली हिल्स उपचुनाव में कांग्रेस के वी. नवीन यादव ने बीआरएस उम्मीदवार मागंटी सुनीता गोपीनाथ को हराया है।

इस हार ने BRS के लिए सवाल खड़े कर दिए हैं, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि जुबली हिल्स बीआरएस का एक मजबूत और प्रतिष्ठित गढ़ माना जाता है और इस हार के गहरे मायने निकाले जा रहे हैं। 11 नवंबर को हुए मतदान में 4 लाख से ज़्यादा मतदाता वोट डालने के पात्र थे, जिसमें लगभग 48 प्रतिशत मतदान हुआ था और अब चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं।

पिछली बार कौन जीता था और उपचुनाव क्यों?

मागंटी गोपीनाथ ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को 16,337 मतों से हराकर चुनाव जीता। जुबली हिल्स में उपचुनाव इसलिए कराना पड़ा क्योंकि मौजूदा बीआरएस विधायक, मागंटी गोपीनाथ का जून में निधन हो गया था। 11 नवंबर को मतदान शांतिपूर्ण रहा था।

दिवंगत मागंटी गोपीनाथ इस क्षेत्र के एक प्रसिद्ध व्यक्ति थे, और उनके निधन से एक राजनीतिक रिक्तता पैदा हो गई। दोनों प्रमुख दल-कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति (BRS) इस महत्वपूर्ण सीट को जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे।

एक निगाह हैदराबाद में जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र पर

हैदराबाद के सबसे हाई-प्रोफाइल शहरी क्षेत्रों में से एक, जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र अपने आलीशान इलाकों, व्यावसायिक क्षेत्रों और मशहूर हस्तियों की मौजूदगी के लिए जाना जाता है। हैदराबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में बंजारा हिल्स, फिल्म नगर और माधापुर जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं, जहाँ तकनीकी केंद्र और फिल्म स्टूडियो दोनों स्थित हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article