इलेक्शन

झारखंड में आज शाम इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन, 10 मंत्रियों के साथ 26 नवंबर को ले सकते हैं शपथ

झारखंड में हेमंत सोरेन जेएमएम के 6 और कांग्रेस के कोटे से 4 मंत्रियों के साथ सीएम की शपथ ले सकते हैं। झारखंड में नई सरकार का शपथ ग्रहण 26 नवंबर को होने की संभावना है।

Image

आज इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन

झारखंड में नई सरकार फॉर्मूला तैयार हो गया है। वर्तमान सीएम हेमंत सोरेन आज शाम चार बजे राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वो अपना इस्तीफा सौंपेगे और नई सरकार का दावा पेश करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो झारखंड में नई सरकार का शपथ ग्रहण 26 नवंबर को हो सकता है।

10 मंत्री भी लेंगे शपथ

मिली जानकारी के अनुसार हेमंत सोरेन इस बार अपने 10 मंत्रियों से साथ शपथ ले सकते हैं। हेमंत सोरेन ने कांग्रेस और जेएमएम का कोटा भी फाइनल कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार जेएमएम से 6 तो कांग्रेस के कोटे से 4 विधायक मंत्रीपद की शपथ ले सकते हैं।

झामुमो ने जीती 34 सीटें

झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में 56 सीट के साथ शानदार जीत दर्ज करते हुए सत्ता अपने पास बरकरार रखी। झामुमो नीत गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें जीतीं। राज्य विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीट की जरूरत होती है। झामुमो ने 43 सीट पर चुनाव लड़ा और 34 सीट जीतीं, जो पार्टी द्वारा जीती गई अब तक की सबसे अधिक सीट संख्या है। कांग्रेस को 16 सीट, राजद को चार और भाकपा (माले) को दो सीट पर जीत मिली।

भाजपा को मिली बड़ी हार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को महज 24 सीट से संतोष करना पड़ा। भाजपा ने 21 सीट जीतीं और राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article