Indore Lok Sabha Constituency Election Result, Vote Counting Live Updates in Hindi: मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से एक इंदौर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। लोकसभा चुनाव 2024 में इंदौर सीट से भाजपा के उम्मीदवार शंकर लालवानी ने जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही इंदौर से यह उनकी लगातार दूसरी जीत है।
नोटा को मिले लाखों वोट
इस सीट पर नोटा को 202212 वोट मिले हैं, जो बीजेपी के उम्मीदवार शंकर लालवानी के बाद दूसरे स्थान पर है, जिन्हें 12,26,751 वोट मिले हैं। कांग्रेस ने लोगों से नोटा पर वोट करने की अपील की थी, क्योंकि इंदौर लोकसभा सीट से उसके उम्मीदवार अक्षय कांति बाम ने 29 अप्रैल को भाजपा के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला के साथ इंदौर जिला कलेक्टर के कार्यालय जाकर अपना नामांकन वापस ले लिया था। बाद में वो भाजपा में शामिल हो गए थे।
