Pakistan Media Reactions: एनडीए 3.0 के गठन का रास्ता साफ हो गया है इसे लेकर पाकिस्तान की मीडिया, राजनेता और पत्रकार रिएक्शन दे रहे हैं गौर हो कि 293 सीटों के साथ बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को बहुमत मिल गया है पर मोदी के नेतृत्व में बीजेपी पिछली दो बार की तरह इस बार अकेले बहुमत नहीं मिल सका है।
इसे लेकर पाकिस्तानी मीडिया की प्रतिक्रिया सामने आ रही है वहां कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों के शानदार प्रदर्शन पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं तो बीजेपी की सीटें कम होने पर प्रसन्नता जाहिर की जा रही है।
गौर हो कि कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक को 234 सीटें मिली है, भारत में उच्चायुक्त रह चुके पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा हैं, 'सांप्रदायिक कट्टरता और भाजपा के हिंदू राष्ट्र को खारिज करने के लिए भारत के लोग सराहना के पात्र हैं'
वहीं पाकिस्तान के पत्रकार साबिर शाकिर ने पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन के पहले पन्ने की तस्वीर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'संविधान और लोकतंत्र की सर्वोच्चता ने ताकत और नफरत को हराया. सबक लेना चाहिए'पाकिस्तानी पत्रकार ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें अखबार के मुखपृष्ठ पर लिखा है, 'भारत ने नफरत को हराया, मोदी मुस्लिम-फ्रेंडली सहयोगियों की दया पर'
पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी के पत्रकार हामिद मीर ने भी लोकसभा चुनाव नतीजों पर टिप्पणी की है, उन्होंने एक्स पर लिखा, 'खुफिया एजेंसियों समेत सभी सरकारी संस्थाएं प्रधानमंत्री के पीछे खड़ी थीं और उनके लिए हर तरह से काम कर रही थीं फिर भी प्रधानमंत्री की पार्टी को मनमुताबिक चुनाव नतीजे नहीं मिल सके, क्या भारत के चुनाव नतीजों में हमारे लिए कोई सबक है? या नहीं?'
