INDIA Bloc Meeting: मतदान के आखिरी दौर के साथ ही आज इंडिया गठबंधन की अहम बैठक हुई। दोपहर तीन बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक हुई और शाम करीब 5 बजे तक चली। बैठक के बाद खरगे ने कहा कि INDIA गठबंधन की करीब ढाई घंटे तक बैठक चली। इस बैठक में हमने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। हमें मतगणना के दिन कैसी रणनीति रखनी है, इस पर भी सभी दलों के साथ बातचीत की है।
खरगे का दावा- जीतेंगे 295 सीटें
बैठक खत्म होने के बाद खरगे ने दावा किया की इंडिया गठबंधन 295 सीटों पर जीत हासिल करते हुए सरकार बनाएगा। खरगे ने कहा, लोगों में शंका नहीं होनी चाहिए। वो जो नैरिटिव देना चाहते हैं, उसमें नहीं आना है और सच्चाई देश को दिखाना चाहते हैं। इंडिया गठबंधन कम से कम 295 सीटें जीतेगा। सभी नेताओं से पूछने के बाद ये आंकड़ा हमें मिला है।
ममता बनर्जी नहीं पहुंचीं
बैठक में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह और समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव समेत विपक्षी गठबंधन के सभी प्रमुख शामिल हुए। लोकसभा चुनाव और चक्रवात रेमल का हवाला देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि वह बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगी। उन्होंने कह था कि मैं बैठक में नहीं जा सकती क्योंकि हमारे यहां अभी भी चुनाव होंगे। एक तरफ चक्रवात और राहत कार्य दूसरी दूसरी तरफ चुनाव, मैं कैसे जा सकती हूं?
बैठक में शामिल होने वाले अहम नेता
चंपई सोरेन - जेएममअरविंद केजरीवाल-आप
अखिलेश यादव-सपा
उद्धव ठाकरे- उद्धव शिवसेना
शरद पवार- एनसीपी
सीताराम येचुरी-सीपीएम
तेजस्वी यादव-आरजेडी
