इलेक्शन

Bihar Election: प्रशांत किशोर के I-PAC में काम कर चुके IITan शशांत शेखर कांग्रेस में शामिल

जन सुराज के आईपैक में कार्यरत रहे आईआईटियन शशांत शेखर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। मिलन समारोह में उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से वह पर्दे के पीछे से कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं, अब विधिवत शामिल होने का समय आ गया है।

Image

कांग्रेस में शामिल हुए आईआईटियन युवा शशांत शेखर

Photo : Twitter

बिहार में कांग्रेस ने प्रशांत किशोर को झटका दे दिया है। प्रशांत किशोर की कंपनी में काम कर चुके आईआईटियन शशांत शेखर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में रविवार को आयोजित एक मिलन समारोह में युवा नेता शशांत शेखर को बिहार प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

पिछले तीन साल से कांग्रेस के लिए कर रहे थे काम

जन सुराज के आईपैक में कार्यरत रहे आईआईटियन शशांत शेखर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। मिलन समारोह में उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से वह पर्दे के पीछे से कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं, अब विधिवत शामिल होने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में बदलाव के लिए युवाओं का आगे आना जरूरी है।

आईपैक के साथ काम कर चुके हैं शशांत शेखर

शशांत शेखर ने आईआईटी और आईआईएम से पढ़ाई की है। पूर्व में आईपैक के साथ जुड़कर पश्चिम बंगाल और दिल्ली चुनाव में काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा अधिक सही लगी, इसलिए सक्रिय तौर पर पार्टी में शामिल हो गए। पटना सिटी के रहने वाले शशांत शेखर ने कहा, "कांग्रेस की विचारधारा से मेरा लगाव है। हम सब मिलकर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करेंगे।" उन्होंने बदलाव के लिए युवाओं से राजनीति में आने का भी आह्वान किया।

क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि सामाजिक न्याय के हित में हाल के दिनों में राहुल गांधी ने तीन बार बिहार का दौरा किया है। इसका मकसद सिर्फ वंचित लोगों को राजनीतिक हिस्सेदारी दिलाना है। युवा, आर्थिक तौर पर पिछड़ा वर्ग, ओबीसी, एससी, एसटी को कांग्रेस पार्टी सम्मान देने के लिए संगठन में भी जगह दे रही है। हाल में नोनिया, चंद्रवंशी, लोहार, बढ़ई समाज के सम्मेलन और मिलन समारोह का मकसद यही है कि वंचित समाज को पार्टी राजनीतिक भागीदारी देने के लिए कृत-संकल्पित है।

IANS की रिपोर्ट

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article