देश

'मैं और हमारी पार्टी आपको पूरा सपोर्ट करेंगे'; CM अब्दुल्ला और LG मनोज सिन्हा से बोले राहुल गांधी; घायल से भी की मुलाकात

Pahalgam Terror Attack: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पहलागाम आतंकी हमले में घायल हुए एक शख्स और स्थानीय कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्होंने उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री दोनों को ही आश्वस्त किया है कि वह और कांग्रेस पार्टी उनका पूरा समर्थन करेंगे।

Image

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (फोटो साभार: @INCIndia)

Photo : Twitter

Pahalgam Terror Attack: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पहलागाम आतंकी हमले में घायल हुए एक शख्स और स्थानीय कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपराज्यपाल सिन्हा, मुख्यमंत्री अब्दुल्ला और स्थानीय नेताओं से पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर चर्चा की।

LG सिन्हा से मिले राहुल

उपराज्यपाल कार्यालय ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और राहुल गांधी के बीच मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट की और कहा, ''राजभवन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस विधायक गुलाम अहमद मीर और तारिक हमीद कर्रा तथा राज्यसभा सांसद डॉ. सैयद नसीर हुसैन ने मुलाकात की। हमने पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।''

CM अब्दुल्ला से भी मिले राहुल गांधी

कांग्रेस ने 'एक्स' पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और राहुल गांधी की मुलाकात की तस्वीर साधा की। अधिकारियों ने बताया कि राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री अब्दुल्ला से उनके आवास पर मुलाकात की। इससे पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श्रीनगर में सेना के अस्पताल में घायल पर्यटकों से बातचीत की। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

Rahul Gandhi Omar Abdullah

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (बाएं) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (दाएं) (फोटो साभार: @INCIndia)

राहुल गांधी ने क्या कुछ कहा?

राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्होंने उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री दोनों को ही आश्वस्त किया है कि वह और कांग्रेस उनका पूरा समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह एक भयानक त्रासदी है। मैं यहां के हालात जानने और मदद करने आया हूं। जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों ने इस भयानक हमले की निंदा की है और इस समय वे राष्ट्र के साथ हैं। मैं घायल हुए लोगों में से एक से मिला हूं।

'सरकार को हमारा पूरा सपोर्ट'

उन्होंने कहा, ''मेरा प्यार और स्नेह उन सभी लोगों के साथ है, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है। मैं सभी को बताना चाहता हूं कि पूरा राष्ट्र उनके साथ खड़ा है। कल हमने सरकार के साथ बैठक की और पूरे विपक्ष ने इस हमले की निंदा की। इसके साथ ही हमने सरकार द्वारा की जाने वाली किसी भी कार्रवाई को पूरा समर्थन दिया है।''

राहुल गांधी ने कहा कि जो कुछ हुआ है उसके पीछे समाज को विभाजित करने का विचार है, भाई को भाई से लड़ाने की साजिश है। ऐसे में यह जरूरी है कि हर भारतीय एकजुट होकर आतंकवादियों की नापाक कोशिश को विफल करें। यह दुखद है कि कुछ लोग कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों में हमारे भाइयों और बहनों पर हमला कर रहे हैं। हमें इस वक्त एकजुट होकर आतंकवाद को हराना है।

उन्होंने कहा कि इस घृणित काम से लड़ने और आतंकवाद को हमेशा के लिए हराने के लिए हमें एकजुट और साथ खड़ा होना होगा। मैंने मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल से भी मुलाकात की। उन्होंने मुझे घटना के बारे में जानकारी दी। मैंने उन दोनों को आश्वस्त किया है कि मैं और हमारी पार्टी उनका पूरा समर्थन करेंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'

जंतर-मंतर की ड्यूटी से हटाए गए एडिशनल DCP संदीप लांबा, CJP प्रदर्शन के दौरान महिला को थप्पड़ मारने का Video हुआ वायरल

जंतर-मंतर की ड्यूटी से हटाए गए एडिशनल DCP संदीप लांबा, CJP प्रदर्शन के दौरान महिला को थप्पड़ मारने का Video हुआ वायरल

CJP Protest: 'लाठीचार्ज बेहद क्रूर था, बाहर से लोग भेजे जा रहे', बोले अभिजीत दिपके; सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील

CJP Protest: 'लाठीचार्ज बेहद क्रूर था, बाहर से लोग भेजे जा रहे', बोले अभिजीत दिपके; सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील