इलेक्शन

कांग्रेस का ही फ्यूल खत्म हो गया, तो राहुल के हेलीकॉप्टर में कहां से आएगा, शिवराज ने बोला हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2024, 08:28 AM IST

शिवराज कहा कि फ्यूल खत्म होने के कारण राहुल गांधी का विमान टेक ऑफ नहीं हुआ लेकिन अब कांग्रेस भी टेक ऑफ नहीं हो रही है और अब यह टेक ऑफ होने भी नहीं वाली।

Image

शिवराज सिंह चौहान

Photo : PTI

Shivraj Attack Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। शिवराज ने उनके चॉपर का फ्यूल खत्म होने को लेकर राहुल पर तंज कसा। शिवराज ने कहा, आज राहुल गांधी जी शहडोल आए थे, वहां उनका चॉपर नहीं उड़ा तो बोले फ्यूल खत्म हो गया। अरे कांग्रेस का ही फ्यूल खत्म हो गया तो राहुल के हेलीकॉप्टर में कहां से फ्यूल आएगा।

राहुल गांधी का विमान टेक ऑफ नहीं हुआ

उन्होंने कहा कि फ्यूल खत्म होने के कारण राहुल गांधी का विमान टेक ऑफ नहीं हुआ लेकिन अब कांग्रेस भी टेक ऑफ नहीं हो रही है और अब यह टेक ऑफ होने भी नहीं वाली। राहुल गांधी जी को कितना भी टेक ऑफ करो, मैडम सोनिया गांधी राहुल टेक ऑफ नहीं होने वाले, कांग्रेस अब रसातल पर जाने वाली है।

4 चरणों में वोटिंग

मध्य प्रदेश की 29 सीटों के लिए 4 चरणों में वोटिंग होनी है, जिसमें पहले चरण (19 अप्रैल) में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में वोटिंग होगी। तो वहीं दूसरे चरण (26 अप्रैल) में टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल की सीटें शामिल हैं। तीसरे चरण (7 मई) में मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ में वोटिंग होगी। वहीं चौथे चरण (13 मई) में देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा में वोटिंग होगी।

बता दें कि इस बार देशभर में 7 फेज में चुनाव आयोजित किए जाएंगे और परिणाम 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे। यह भारत में सबसे लंबे समय तक चलने वाला आम चुनाव होगा, जो कुल 44 दिनों तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करेंगे और लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article