इलेक्शन

'न बीफ खाती हूं, न रेड मीट...' कांग्रेस पर कंगना का पलटवार, बोलीं- ऐसी रणनीति से काम नहीं चलेगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2024, 12:07 PM IST

Kangana Ranaut: विपक्ष के आरापों के बीच हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी प्रत्याशी व अभिनेत्री कंगना रनौत ने सभी अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि वो बीफ नहीं खाती हैं, इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है।

Image

कंगना रनौत

Photo : Twitter

Kangana Ranaut: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हिमाचल प्रदेश में बीफ पर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर मंडी से लोकसभा प्रत्याशी व अभिनेत्री कंगना रनौत को घेरा है। पहले हिमाचल प्रदेश के मंत्री व कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कंगना का नाम लिए बिना कहा था हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं का पवित्र स्थल है। यह देवभूमि है, जहां गोमांस का सेवन करने वाले चुनाव न लड़ें, यह हमारी संस्कृति के लिए चिंता का विषय है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के बीफ को लेकर पुराने ट्वीट वायरल होने लगे थे।

अब बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने सभी अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि वो बीफ नहीं खाती हैं, इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मैं बीफ या किसी भी प्रकार के रेड मीट का सेवन नहीं करती हूं। मेरे बारे में पूरी तरह से बेबुनियादी अफवाह फैलाई जा रही हैं, जिनमें तनिक भी सच्चाई नहीं है। मैं पिछले कई वर्षों से योगिक और आयुर्वेदिक जीवन की वकालत कर रही हूं और अब मेरी छवि खराब करने की रणनीति बनाई जा रही है, वो बिल्कुल भी काम नहीं आने वाली। मेरे लोग मुझे जानते हैं, वो इस बात को जानते हैं कि मुझे हमेशा से ही हिंदू होने पर गर्व रहा है और मेरे लोगों को कोई भी गुमराह नहीं कर सकता है, जय श्री राम।"

विजय वडेट्टीवार ने भी साधा था निशाना

बता दें, इससे पहले महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार पर बीजेपी ने निशाना साधा था। दरअसल, महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष ने अपने बयान में कंगना रनौत पर बीफ खाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कंगना को बीफ खाना पसंद है और अब बीजेपी ने उन्हें मंडी क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पहले, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना रनौत के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने स्पष्टीकरण दिया कि यह पोस्ट नहीं किया, बल्कि किसी और ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर जाकर इस तरह की विवादास्पद टिप्पणी की है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article