इलेक्शन

Polls के बीच BJP में Yogi Adityanath की डिमांड हाई! स्टार प्रचारकों से निकले 'आगे', 5 दिन में कर डालीं 16 रैलियां

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 14, 2022, 10:19 PM IST

यूपी के मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ को गोरखनाथ मंदिर के महंत, भाजपा के फायर ब्रांड नेता, हिंदुत्व के पोस्टर बॉय, राष्ट्रवाद के ध्वजारोहक, अपराध-भ्रष्टाचार के कट्टर दुश्मन और बीजेपी के स्टार प्रचारक के तौर पर जाना जाता है।

हार्डकोर हिंदुत्व के रास्ते पर चलने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में फिलहाल हाई डिमांड है। इस बात की बानगी चुनावी समरके बीच हिमाचल प्रदेश में तब देखने को मिली, जब उन्हें स्टार कैंपेनर्स से अधिक रैलियां करने का मौका मिला। सीएम योगी ने पांच दिनों में कुल 16 रैलियां कर डालीं।

रोचक बात है कि उनकी रैलियों की संख्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अधिक थी। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में पीएम मोदी की चार , शाह की 11, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तीन-तीन रैलियां हुईं।

दरअसल, सियासी गलियारों में एक धड़े के साथ चुनावी विश्लेषक और एक्सपर्ट्स में कुछ लोग उन्हें पीएम मोदी के बाद बीजेपी में सर्वमान्य नेता मानते हैं। वे कहते हैं कि पीएम के बाद योगी भी जीत की गारंटी सुनिश्चित कराने वाले बड़े नेताओं में गिने जाते हैं।

यूपी के मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ को गोरखनाथ मंदिर के महंत, भाजपा के फायर ब्रांड नेता, हिंदुत्व के पोस्टर बॉय, राष्ट्रवाद के ध्वजारोहक, अपराध-भ्रष्टाचार के कट्टर दुश्मन और बीजेपी के स्टार प्रचारक के तौर पर जाना जाता है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article